देश

Chandigarh के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली के लिए अब हर तीन घंटे में मिलेगी यह ट्रेन

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Oct 13, 2022, 07:16 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ से दिल्‍ली जाने के लिए अब हर तीन घंटे में लोगों को सुपर फास्‍ट ट्रेन मिल सकेगी। अभी तक यहां पर दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक लंबा गैप पड़ता था, जिसे गुरुवार से वंदे भारत एक्‍सप्रेस भरेगी। इस ट्रेन को आज पीएम नरेंद्र मोदी ने ऊना से रवाना किया। यह ट्रेन बुधवार को छोड़ प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी।

Image

Indian Railways IRCTC: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Chandigarh: चंडीगढ़ से दिल्‍ली आना और जाना लोगों के लिए अब बेहद आसान और फास्‍ट हो जाएगा। अब चंडीगढ़ और नई दिल्‍ली के बीच हर तीन घंटे में एक सुपरफास्ट ट्रेन मिलेगी। अभी चंडीगढ़ और नई दिल्ली के बीच चार शताब्दी ट्रेनों का संचालन हो रहा है, लेकिन इन ट्रेनों के संचालन में लंबा गैप था। दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक लंबा गैप पड़ता था, जिसकी वजह से लोगों को मजबूरन दूसरी ट्रेनों या फिर बस से सफर करना पड़ता था। हालांकि अब इस गैप को वंदे भारत एक्सप्रेस भरकर रेल यात्रियों को राहत देगी।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार से शुरू हो रही है। इसकी टाइमिंग भी काफी बेहतर है। उत्‍तर रेलवे मंडल के अधिकारियों की मानें तो इसके शुरू होने से चंडीगढ़ के अलावा हिमाचल, हरियाणा और पंजाब राज्‍य के रेल यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना से यह ट्रेन दोपहर सवा 12 बजे रवाना हुई और दोपहर 3:15 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से दिल्‍ली के लिए अपने तय शेड्यूल के अनुसार रवाना होगी। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का संचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों किया जाएगा। यह ट्रेन ऊना से चलकर आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़, अंबाला रुकते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

यह है चंडीगढ़ के सुपरफास्ट ट्रेनों का शेड्यूल

मौजूदा समय में चंडीगढ़ से दिल्‍ली के बीच पांच सुपरफास्ट ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों के शेड्यूल पर गौर करें तो पहली सुपर फास्‍ट ट्रेन कालका-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन (12006) चंडीगढ़ से सुबह 6:53 बजे चलती है। दूसरी चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन (12046) दोपहर 12:05 बजे चलती है। इसके बाद तीसरी सुपरफास्‍ट ट्रेन कालका-नई दिल्ली शताब्दी (12012) शाम 6:23 बजे और शाम 7:33 बजे अंतिम जन शताब्दी ट्रेन (12058) रवाना होती थी। अब वंदे भारत एक्सप्रेस चंडीगढ़ से दोपहर 3:15 बजे चला करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article