Bhopal News: भोपाल से रीवा की ओर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दीपावली को देखते हुए रेलवे भोपाल के रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति स्टेशन के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। रेलवे का प्रयास त्योहार के सीजन में यात्रियों का वेटिंग टिकट क्लियर करना है। यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इस बात का रेलवे खास तौर पर ध्यान रख रहा है। रेलवे इससे पहले भी कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का फैसला कर चुका है।
गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट
स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूब (शुक्रवार) को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे रवाना हो जाएगी। 23.08 बजे विदिशा पहुंचेगी, रात 00.20 बजे बीना पहुंच जाएगी। उसके बाद 1.30 बजे सागर स्टेशन पहुंचेगी, 02.40 बजे दमोह, तड़के 04.10 बजे कटनी मुड़वारा जाएगी, सुबह 05.35 बजे मैहर पहुंचेगी, 6.15 बजे सतना और आखिर में सुबह 07.20 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंच जाएगी।
शनिवार 22 अक्टूबर को रीवा से चलेगी ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट दिवाली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 अक्टूबर (शनिवार) को रीवा स्टेशन से शाम 18.50 बजे प्रस्थान करेगी। वहां से 19.55 बजे सतना पहुंचेगी, 20.28 बजे मैहर, 21.50 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचेगी, 23.28 बजे दमोह जाएगी, 00.38 बजे सागर पहुंचेगी, 01.55 बजे बीना जाएगी। वहीं करीब 03.00 बजे विदिशा और अंत में तड़के सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी। बता दें कि इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी कोच, 04 सामान्य श्रेणी कोच, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 डिब्बे लगे होंगे।
30 अक्टूबर को एक और स्पेशल ट्रेन जाएगी रीवा
वहीं गाड़ी संख्या 02177 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट दीपावली स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर (रविवार) को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 05.45 बजे रवाना होगी, 06.38 बजे विदिशा पहुंचेगी, 07.55 बजे बीना, 08.55 बजे सागर पहुंचेगी, 09.55 बजे दमोह पहुंचेगी, 11.55 बजे कटनी मुड़वारा, 12.58 बजे मैहर पहुंच जाएगी, 13.25 बजे सतना औऱ फिर वहां से दोपहर 15.00 बजे रीवा स्टेशन पहुंच जाएगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट दीवाली स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर को रीवा स्टेशन से 18.50 बजे रवाना होगी, 19.55 बजे सतना पहुंचेगी, 20.28 बजे मैहर, 21.50 बजे कटनी पहुंचेगी, 23.28 बजे दमोह, 00.38 बजे सागर पहुंचेगी, 01.55 बजे बीना, 03.00 बजे विदिशा और सुबह 04.30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।
