देश

'चुनाव से पहले हरियाणा से बिहार के लिए क्यों चलीं 4 स्पेशल ट्रेनें', कपिल सिब्बल के आरोपों पर आया रेल मंत्रालय का जवाब

Bihar Chunav: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को चुनाव आयोग और रेल मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया चुनाव से पहले 3 नवंबर को हरियाणा से बिहार के लिए 4 स्पेशल चलाई गईं जिनमें 6,000 लोगों ने यात्रा की। इस पर रेल मंत्रालय का जवाब सामने आया है।

Image

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Bihar Chunav: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को चुनाव आयोग और रेल मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया चुनाव से पहले 3 नवंबर को हरियाणा से बिहार के लिए 4 स्पेशल चलाई गईं जिनमें 6,000 लोगों ने यात्रा की। इसको लेकर कपिल सिब्बल ने रेल मंत्रालय से तीखे सवाल पूछे। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री से विधानसभा चुनावों के दौरान इन ट्रेनों के संचालन का मकसद स्पष्ट करने और यात्री भुगतान किसने किया? यह स्पष्ट करने को कहा। इस पर रेल मंत्रालय का जवाब सामने आया है।

रेलवे ने सिब्बल को दिया जवाब

मंत्रालय ने कहा कि इस त्यौहारी सीजन में रेलवे 12,000 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इनमें से 10,700 स्पेशल ट्रेनें निर्धारित हैं और लगभग 2000 ट्रेनें अनिर्धारित हैं। हम तीन स्तरों पर वॉर रूम संचालित कर रहे हैं जिनमें मंडल, क्षेत्रीय और रेलवे बोर्ड शामिल हैं। जब भी किसी स्टेशन पर यात्रियों की अचानक भीड़ बढ़ती है, हम तुरंत अनिर्धारित स्पेशल ट्रेनें चला देते हैं।

कपिल सिब्बल ने क्या कुछ कहा?

कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ''हमें पता है कि चुनाव आयोग कुछ नहीं करेगा, क्योंकि वह भाजपा की सहयोगी है... 3 नवंबर को लगभग 6,000 लोगों को लेकर चार स्पेशल ट्रेनें हरियाणा से बिहार के लिए चलाई गईं। पहली दो ट्रेनें करनाल से पानीपत से होते हुए बरौनी गई और अगली ट्रेन करनाल से चलकर पटना होते हुए भागलपुर गई। तीसरी और चौथी ट्रेनें गुरुग्राम से चलकर भागलपुर गई।''

उन्होंने कहा कि इन चारों ट्रेनों में 6,000 लोग थे। मैं अश्विनी वैष्णव से पूछता हूं कि क्या ये ट्रेनें स्पेशल सेवाओं के रूप में चलाई गईं? यदि हां, तो इन्हें हरियाणा से अभी क्यों चलाया गया, छठ के दौरान क्यों नहीं चलाया गया? अगर वाकय में स्पेशल ट्रेन चलाई गईं तो किस लिए? वास्तविक मतदाताओं को स्पेशल ट्रेनों की जरूरत नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर 6,000 लोग बिहार गए तो रेलवे मंत्री को इसकी जानकारी भी होगी कि यात्री कहां से चढ़े और कहां उतरे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article