देश

भारत के मास्ट वांटेड दाऊद को जहर देने की खबर! अंडरवर्ल्ड सरगना के बारे में जानकारी जुटा रहीं जांच एजेंसियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 10:56 AM IST

Dawood Ibrahim news: रक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि ये खबरें नहीं अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर जो लोग ऐसी बातें फैला रहे हैं, उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। खासतौर से पाकिस्तानी पत्रकार अपने यूट्यूब के हिट्स के लिए इस तरह की अफवाहें फैला सकते हैं।

Image

सोशल मीडिया में दाऊद इब्राहिम को जहर देने की चर्चा।

Dawood Ibrahim : भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी एवं अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को लेकर सीशल मीडिया में चौंकाने वाली चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया में दाऊद को जहर देने की बातें की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि किसी अनजान शख्स ने दाऊद को जहर दे दिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। कराची के क्लिफ्टन स्थित अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के जिस फ्लोर पर उसका इलाज किया जा रहा है, उसे खाली करा लिया गया है। फ्लोर पर परिजनों एवं डॉक्टरों को छोड़कर किसी और को वहां जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि, सोशल मीडिया में चल रहीं इन अटकलों एवं चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस बीच खबर यह भी है कि पाकिस्तान में सर्वर डाउन हो गया है और इंटरनेट सर्वर ने काम करना बंद कर दिया है।

दाऊद के भांजे ने माना-क्लिफ्टन इलाके में रहता है अंडरवर्ल्ड सरगना

एनआईए ने कुछ दिनों पहले दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे से पूछताछ की तो इसने इस बात की पुष्टि की थी कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है। सोशल मीडिया में दाऊद को जहर देने की बात सामने आने पर मुंबई पुलिस और जांच एजेंसी अपने अलग-अलग नेटवर्क से इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया की चर्चाओं को खंगालने में जुटी है।

दाऊद को फूड प्वाइजनिंग हुई-रिश्तेदार

सूत्रों से पता चला है कि मुंबई और नागपाड़ा में रहने वाले दाऊद के रिश्तेदारों का दावा है कि यह जहर देने का मामला नहीं बल्कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है। गत सोमवार को फूड प्वाइजिनिंग की शिकायत होने के बाद क्लिफ्टन अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाया गया था। सुरक्षा कारणों की वजह से दाऊद का इलाज उसके बंगले पर किया गया। तीन दिनों के इलाज के बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ी।

यूट्यूबर अफवाह फैलाते हैं-सुशांत शरीन

रक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में कहा कि ये खबरें नहीं अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर जो लोग ऐसी बातें फैला रहे हैं, उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। खासतौर से पाकिस्तानी पत्रकार अपने यूट्यूब के हिट्स के लिए इस तरह की अफवाहें फैला सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article