देश

Indian Navy का एक और बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से ईरानी पोत और पाकिस्तानी नागिरकों को छुड़ाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2024, 06:39 AM IST

Indian Navy rescues 23 Pakistanis: नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके।

Image

भारतीय नौसेना का अरब सागर में बड़ा ऑपरेशन

Photo : ANI

Indian Navy rescues 23 Pakistanis: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, नौसेना ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिकों को छुड़ाने में सफलता हासिल की है। इस पोत को समुद्री लुटेरों ने पकड़ लिया था, जिसके बाद नौसेना ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि समुद्री लुटेरों के खिलाफ यह ऑपरेशन 12 घंटे से भी अधिक समय तक चला।

नौसेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीमें मछली पकड़ने वाले पोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि मछली पकड़ने के काम को फिर से शुरू करने के लिए उसे सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया जा सके। बता दें, भारतीय नौसेना ने शुक्रवार देर शाम कहा था कि वह अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले पोत को बचाने के लिए एक अभियान में लगी है जिस पर कथित तौर पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू और उसके चालक दल सवार हो गए हैं।

INS सुमेधा और INS त्रिशूल ने शुरू किया ऑपरेशन

नौसेना ने कहा कि जहाज को गुरुवार को रोक लिया गया था। इसमें कहा गया, आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी अल कंबर को रोका और बाद में आईएनएस त्रिशूल भी इसमें शामिल हो गया। घटना के समय मछली पकड़ने वाला पोत सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील (एनएम) दक्षिण पश्चिम में था और बताया गया है कि सशस्त्र समुद्री लुटेरे उस पर सवार थे।

समुद्री लुटेरों ने किया सरेंडर

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसैनिक बलों ने ईरानी पोत के पास पहुंचकर समुद्री लुटेरों के साथ बातचीत शुरू की, जिसके बाद समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया, घटना के समय, ईरानी जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 एनएम दक्षिण-पश्चिम में था और बताया गया था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। बता दें, इस महीने की शुरुआत में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन में, भारतीय तट से लगभग 2600 किमी दूर चल रहे हमलावर समुद्री डाकू जहाज रुएन को रुकने के लिए मजबूर कर दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article