Anti-Terror Operation in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान तेजी पकड़ चुका है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने आज बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। इस दौरान गोलीबारी भी हुई और अभियान जारी है।
सेना ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पहाड़ी ज़िले के दूल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा तलाशी दलों को देखते ही छिपे हुए दो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट पर मुठभेड़ की पुष्टि की। उसने बताया कि सतर्क सैनिकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान चलाते हुए रविवार तड़के आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया और गोलीबारी की। सेना ने कहा कि अभियान जारी है।
