Bhuj Gujarat Military Exercise: गुजरात के भुज में भारतीय सेना ने एक खास अभ्यास किया, जिसमें पानी और जमीन दोनों जगह लड़ाई की ताकत दिखाई गई। इस अभ्यास में सेना के जवान तेज रफ्तार बोट्स के जरिए उथले पानी में आगे बढ़े और दुश्मन पर हमला करने की तैयारी का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास दिखाता है कि सेना (Indian Army Amphibious Drill) किसी भी हालात में तेजी से कार्रवाई कर सकती है। इस दौरान सेना ने ऐसे ऑपरेशन का अभ्यास किया, जिसे एम्फीबियस ऑपरेशन कहा जाता है। यानी ऐसे हमले जो पानी और जमीन दोनों जगह से किए जा सकते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इसी तरह की अपनाई गई थी रणनीति
इसमें शामिल जवान और उपकरण इस तरह तैयार किए गए थे कि वे पानी से निकलकर सीधे जमीन पर हमला कर सकें और दुश्मन के इलाके पर कब्जा कर सकें। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी। उस समय सेना ने क्रीक एरिया में पानी और जमीन दोनों पर मजबूत पकड़ बनाई थी। इस ऑपरेशन में इस्तेमाल की गई बोट्स हल्की, तेज और बहुत फुर्तीली थीं, जिससे वे मुश्किल इलाकों में भी आसानी से चल सकती हैं।
जवानों ने तेजी से मूवमेंट, सही समय पर हमला और तालमेल का दिखाया प्रदर्शन
अभ्यास में यह भी दिखाया गया कि अगर कोई दुश्मन भारत की सीमा के पास आने की कोशिश करता है, तो सेना उसे तुरंत रोक सकती है। जवानों ने तेजी से मूवमेंट, सही समय पर हमला और तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह अभ्यास सिर्फ ताकत दिखाने के लिए नहीं, बल्कि सेना की तैयारी को और मजबूत करने के लिए किया गया था। इससे साफ होता है कि भारतीय सेना हर तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार है और देश की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ती। अब एएनआई का यब वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
