Indian Air Force: भारतीय वायु सेना (IAF) जल्द ही अमेरिका की वायु सेना के साथ मिलकर युद्धाभ्यास शुरू करने जा रही है। यह युद्धाभ्यास कई मायनों में महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि 11 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भारत की ओर से राफेल विमान अपना शौर्य दिखाएंगे तो अमेरिकी लड़ाकू जेट एक-15 भी इसमें भाग लेंगे।
यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय पर होने जा रहा है, जब सैन्य झड़पों के चलते बीते तीन सालों में चीन के साथ भारत के रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। दूसरी तरफ, दुनिया यूक्रेन युद्ध को लेकर दो धड़ों में बंटी हुई है। ऐसे में अमेरिका और भारत के बीच होने वाले इस अभ्यास पर चीन के साथ रूस की भी निगाहें होंगी।
