देश

इंडियन एयरफोर्स का Sukhoi Su-30MKI हुआ क्रैश, IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश भी नहीं बच पाए

Sukhoi-30 MKI fighter aircraft: सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया था, उसका रडार से उसका संपर्क टूट गया था। जहां अब उसके क्रैश होने की खबर पक्की हो गई है। साथ ही दोनों पायलट भी हादसे में जान गंवा बैठे।

Image

इंडियन एयरफोर्स ने खुद दी Sukhoi Su-30MKI गिरने की खबर

Indian Air Force News: इंडियन एयर फोर्स (IAF) का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट, रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया। IAF ने बताया कि गुरुवार शाम को जोरहाट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरक्राफ्ट का रडार से कॉन्टैक्ट टूट गया था। बताया गया कि एयरक्राफ्ट जोरहाट एयरबेस से करीब 60 km दूर कार्बी आंगलोंग के पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। इस दुखद हादसे में भारत के दो जवानों की भी मृत्यु हो गई।

IAF ने एक बयान में कहा, 'ट्रेनिंग मिशन पर निकला Su-30MKI, जोरहाट से करीब 60 km दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया। सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।'

इससे पहले, एयर फोर्स ने बताया था कि मिशन के दौरान संपर्क टूटने के बाद फाइटर जेट की उड़ान ओवरड्यू थी। विमान का ग्राउंड कंट्रोल से आखिरी बार गुरुवार शाम 7.42 बजे संपर्क हुआ था।

IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश नहीं बच पाए

इंडियन एयरफोर्स ने IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरुगकर के निधन पर दुख जताया है। बताया गया कि दोनों Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं। हादसे में हुए नुकसान पर IAF के सभी कर्मचारियों द्वारा गहरी संवेदना जताई गई हैं और कहा कि वे इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

दो सीटों वाले फाइटर जेट में सवार पायलटों की हालत के बारे में कुछ देर पहले तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया था। अधिकारियों ने कहा था कि क्रू का पता लगाने और जमीन पर स्थिति का अंदाजा लगाने की कोशिशें चल रही हैं।

भारतीय वायु सेना का सबसे अच्छा फाइटर जेट

सुखोई Su-30MKI भारत का प्रमुख फाइटर माना जाता है। यह इंडियन एयरफोर्स की सबसे बड़ी पावर है। माना जाता है कि बेड़े में सुखोई फाइटर जेट्स ही सबसे ज्यादा हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में एयर फोर्स में शामिल किया गया सुखोई Su-30 MKI सबसे काबिल फ्रंटलाइन कॉम्बैट एयरक्राफ्ट में से एक माना जाता है। अभी IAF के पास 200 से ज्यादा सुखोई जेट का बेड़ा है। एक रिपोर्ट की मानें तो IAF के पास 260 से ज्यादा Su-30MKI जेट हैं।

और कब-कब क्रैश हुआ ये जेट?

इससे पहले जून 2024 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सुखोई फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। जनवरी 2023 में ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद एक और सुखोई-30 जेट क्रैश हो गया था।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article