देश

BJP से निलंबित फायरब्रांड विधायक का ऐलान, 'भारत को 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा हिंदू राष्ट्र'

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 14, 2023, 03:58 PM IST

हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने कहा कि चाहे कुछ भी हो 2025 और 2026 में भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा।

Image

राजा सिंह ने कहा कि चाहे कुछ भी हो 2025 और 2026 में भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा। (file photo)

Photo : PTI

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता व विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि भारत को 2026 तक अखंड हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमशः अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा।

देश को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाया जाए...

टी. राजा सिंह ने कहा, हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता, जहां बहुसंख्यक आबादी हिंदुओं की है।

हैदराबाद में गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने कहा कि चाहे कुछ भी हो 2025 और 2026 में भारत को 'अखंड हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाएगा। यह मैं नहीं कह रहा, यह सभी साधु-संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।

औरंगाबाद-उस्मानाबाद का नाम बदलना अभी शुरुआत

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलना अभी शुरुआत है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम बदलकर धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article