देश

थम नहीं रहा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में 11692 केस मिले, कल के मुकाबले 7 फीसदी कम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 10:37 AM IST

ये आंकड़ा कल के मुकाबले 7 फीसदी कम है। पिछले सप्ताह भर से रोजाना 10 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Image

देश में कोरोना के कुल 11,683 केस

Photo : ANI

Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 11683 मामले सामने आए है। राहत की बात है कि ये आंकड़ा कल के मुकाबले 7 फीसदी कम है। सक्रिय मामलों की संख्या 66,170 पहुंच गई है। पिछले सप्ताह भर से रोजाना 10 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

गुरुवार को देश में कुल 12,591 मामले सामने आए थे और 29 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 पुरानी मौतें जोड़ी गई थीं। इसी तरह बुधवार को बीते 24 घंटों में में देशभर में 10542 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान देश में 38 मौतें हुई थीं। इसमें केरल ने 11 मौतों को शामिल किया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बढ़ती कोरोना की रफ्तार के कारण दैनिक संक्रमण दर 4.39% पहुंच गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर में भी वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, साप्ताहिक दर 5.1 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत के करीब है। वहीं देश में अब तक 220.66 करोड़ कोरोना की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों में से एक हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट