देश

PM मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वाले नायकों को दी बधाई, कहा- भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व

Padma Awards 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा, पंकज उधास, तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, वरिष्ठ फिल्म निर्माता शेखर कपूर और गायक अरिजीत सिंह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के 139 प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं।

Image

पीएम मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Padma Awards 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। केंद्र सरकार ने इस साल सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री समेत कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और धैर्य वास्तव में प्रेरक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवीनता का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और समाज की निस्वार्थ सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।’’

दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा, पंकज उधास, तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, वरिष्ठ फिल्म निर्माता शेखर कपूर और गायक अरिजीत सिंह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के 139 प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं। लोक गायिका सिन्हा और प्रख्यात मलयालम पटकथा लेखक-निर्देशक एम टी वासुदेवन नायर को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article