देश

भारतीय आमों के स्वाद की दुनिया है दीवानी, उत्पादन में ये राज्य नंबर 1, जानिए कितने किस्म का आम होता है पैदा

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 12:02 PM IST

आम का इतिहास कम से कम 4,000 साल पुराना है। आइए जानते हैं कि भारत के किस राज्य में किस किस्म का आम पैदा होता है।

Image

भारतीय आम के स्वाद की दीवानी है दुनिया

Photo : PTI

Mango Production in India: फलों का राजा है आम और इसकी सबसे ज्यादा पैदावार भारत में ही होती है। आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है। भारतीय आम के स्वाद ने पूरी दुनिया को दीवाना बना रखा है। भारतीय आम बड़े पैमाने पर विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। अलग-अलग किस्म की आम स्वाद भी अलग होता है। आम के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया भर में पहले स्थान पर आता है। यहां हर साल 1 लाख टन आम की पैदावार होती है। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक आम का उत्पादन करने वाला राज्य है। आम का इतिहास कम से कम 4,000 साल पुराना है। आइए जानते हैं कि भारत के किस राज्य में किस किस्म का आम पैदा होता है।

उत्तर प्रदेश

बॉम्बे ग्रीन, चौसा, दशहरा, लंगरा

आंध्र प्रदेश

बंगनापल्ली, नीलम, सुवामरेखा, तोतापुरी

बिहार

बॉम्बे ग्रीन, चौसा, दशहरा, फजली, लंगरा, गुलाबखास, किशन भोग, हिमसागर, जरदालु

मध्य प्रदेश

अलफोंसो, बॉम्बे ग्रीन, दशहरा, फजली, लंगरा, नीलम

प, बंगाल

बॉम्बे ग्रीन, फजली, लंगरा, गुलाबखास, किशन भोग, हिमसागर

तमिलनाडु

अलफोंसो, तोतापुरी, बंगनापल्ली, नीलम

पंजाब

चौसा, दशहरी, मालदा

हरियाणा

चौसा, दशहरी, लंगड़ा, फजली

हिमाचल प्रदेश

चौसा, दशहरी, लंगड़ा

राजस्थान

बॉम्बे ग्रीन, चौसा, दशहरी, लंगड़ा

गुजरात

केसर, अलफोंसो, राजापुरी, जामदार, तोतापुरी, नीलम, दशहरी, लंगड़ा

महाराष्ट्र

अलफोंसो, केसर, पायरी

कर्नाटक

अलफोंसो, तोतापुरी, बंगनापल्ली, पायरी, नीलम, मुलगोआ

भारत में आम की 1000 से अधिक किस्में

भारत में आम की 1000 से अधिक किस्में पैदा होती हैं। हालांकि इनमें से कुछ किस्मों का ही व्यापारिक तौर पर पैदावार होती है। आंकड़ों के मुताबिक, इस समय भारत में प्रतिवर्ष 1 लाख टन से अधिक आम पैदा होता है जो दुनिया के कुल उत्पादन का करीब 52 प्रतिशत है। दिल्ली में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव में इसकी अनेक किस्मों को देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश नंबर वन उत्पादक

PIB के अनुसार, उत्तर-प्रदेश देश में आम का नंबर 1 उत्पादन करने वाला राज्य है. यहां 23.47% उत्पादन होता है। इसके अलावा भारत के बड़े आम उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। भारत में आम का कुल उत्पादन 185 लाख टन होता है। इसमें सबसे ज्यादा आम उत्तर प्रदेश में पैदा होता है. उत्तरप्रदेश में आम का कुल उत्पादन 43.09 लाख टन होता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां करीब 28.41 लाख टन का उत्पादन होता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article