इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 से 2500 किलोमीटर तक है। इसके साथ ही यह मिसाइल 1000 किलो तक के पारंपरिक परमाणु हथियार ले जााने में भी सक्षम है। इसके अलावा यह मिसाइल 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी है। साथ ही इसे मोबाइल लॉन्चरों से भी लॉन्च किया जा सकता है। अग्नि 1 मिसाइल को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमरात के साथ मिलकर विकसित किया है। इस मिसाइल को सबसे पहले 2004 में सेवा में लिया गया था। यह जमीन से जमीन पर वार करने वाली घातक मिसाइल है।
पिछले साल हुआ था अग्नि-5 का परीक्षण
भारत ने अग्नि मिसाइल के कई संस्करण विकसित किए हैं। इनमें से एक अग्नि-5 मिसाइल का बीते साल सफल परीक्षण किया गया था। इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर तक है। यानी यह मिसाइल एक ही झटके में चीन-पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने में भी सक्षम है। अग्नि-5 भारतीय सेना का एक शक्तिशाली हथियार है जो दुश्मनों के खिलाफ भारत को एक मजबूत प्रतिरोध प्रदान करती है।
