देश

इंडिया गुट की मुलाकात सिर्फ चाय-समोसे तक...पीएम मोदी की तारीफ करने वाले जेडीयू सांसद का नया बयान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 7, 2023, 01:26 PM IST

Sunil Kumar Pintu: सांसद पिंटू ने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा होने तक इंडिया ब्लॉक की बैठकें चाय-समोसे तक ही सीमित हैं।

Image

सुनील कुमार पिंटू

Sunil Kumar Pintu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर सुर्खियों में आ चुके जनता दल (यू) के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इस बार इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया है। पिंटू ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए भाजपा का चुनावी नारा 'मोदी है तो मुमकिन है' दोहराते हुए पार्टी में ही विवाद खड़ा कर दिया था। अब पिंटू ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठकें सीट वितरण होने तक चाय-समोसे तक ही सीमित है।

इंडिया ब्लॉक की बैठकें चाय-समोसे तक ही सीमित

सांसद पिंटू ने कहा, सीटों का बंटवारा होने तक इंडिया ब्लॉक की बैठकें चाय-समोसे तक ही सीमित हैं। पीएम मोदी की प्रशंसा का जिक्र करते हुए पिंटू ने कहा कि हिंदी पट्टी के राज्यों के लोग मोदी पर विश्वास करते हैं और वह केवल तथ्य बता रहे थे। उन्होंने कहा, हमें लोगों की पसंद को समझना और उस पर विचार करना चाहिए और आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीतियों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के साथ हैं और दिल से भाजपाई ही रहेंगे।

कहा, मुझे भाजपा ने ही जेडीयू में भेजा था

उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा द्वारा जद (यू) में भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वह किसी भी समय अपने नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने में सहज नहीं हैं। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बिहार में उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब पिंटू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और भाजपा का चुनावी नारा बुलंद किया। सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पिंटू ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की भारी जीत के बाद यह टिप्पणी की थी।

पिंटू ने कहा था, चुनाव नतीजों को देखने से पता चलता है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में यह नारा दिया था। उनकी टिप्पणी पर जद (यू) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने पिंटू से मांग की कि अगर वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं तो उन्हें लोकसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई