Independence Day 2026 Narendra Modi Speech Live Streaming: 15 अगस्त, लाल किले की प्राचीर और देश के नाम प्रधानमंत्री का संदेश, देशवासियों को इस घड़ी का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस बार ये सिर्फ एक और स्वतंत्रता दिवस नहीं है बल्कि भारत अपनी आजादी के 80 साल पूरे कर रहा है। तो आखिर कब और कहां देख पाएंगे आप पीएम मोदी का ये ऐतिहासिक भाषण? भारत 15 अगस्त 2026, शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यानी अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के पूरे 79 साल। मुख्य समारोह हमेशा की तरह दिल्ली के लाल किले पर होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
लाल किले पर झंडारोहण और औपचारिक कार्यक्रम के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुबह करीब 7:30 बजे शुरू होता है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, यानी 14 अगस्त की शाम 7 बजे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देश को संबोधित करती हैं।
ऑल इंडिया रेडियो पर भी भाषण सुना जा सकता है। पीआईबी (PIB) के आधिकारिक यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव स्ट्रीम उपलब्ध रहती है। पीएमओ अपने आधिकारिक हैंडल्स पर लाइव अपडेट्स शेयर करता है। समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई अपने X हैंडल पर पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत भी अपने वेबसाइट की लाइव टीवी पर भी पीएम का भाषण प्रसारित करेगा। पीएम मोदी की LIVE स्पीच से जुड़े लिंक नीचे दिए गए हैं-
दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे
इस साल का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी अहम है क्योंकि ये भारत की आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ है। हर साल की तरह उम्मीद है कि पीएम मोदी अपने भाषण में सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, और आने वाले वर्षों के लिए नई नीतियों और योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। तो 15 अगस्त की सुबह अपना अलार्म जरूर लगाइए, क्योंकि लाल किले से आने वाला ये संदेश हर बार देश की दिशा तय करता है। प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से समारोह की अगुवाई करेंगे। समारोह स्थल पर भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पुष्प वर्षा के बाद, प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।
