देश

Independence Day 2026: 1057 पुलिस, फायर और जेलकर्मियों को सम्मान, 301 को वीरता पदक; जानें पूरी डिटेल

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर देश की सुरक्षा और सेवा में योगदान देने वाले पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और जेल विभाग के कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें 301 वीरता पदक, 92 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। वीरता पदक पाने वालों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तैनात कर्मियों की बड़ी संख्या है।

Image

स्वतंत्रता दिवस पर 1057 जवानों को मिला सम्मान। AI IMAGE

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर देश की सुरक्षा और सेवा में योगदान देने वाले पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस और जेल विभाग के कुल 1,057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इनमें 301 वीरता पदक (Gallantry Medals), 92 राष्ट्रपति पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) शामिल हैं।

301 जवानों को मिला वीरता पदक

इस साल कुल 301 Medal for Gallantry (GM) प्रदान किए गए हैं। इनमें 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस के कर्मचारी शामिल हैं। ये सम्मान ऐसे बहादुरी भरे कार्यों के लिए दिए जाते हैं, जिनमें जान-माल बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण साहस दिखाया गया हो।

वीरता पदक पाने वालों में बड़ी संख्या ऐसे इलाकों में तैनात कर्मियों की है, जहां सुरक्षा चुनौतियां ज्यादा रही हैं। जैसे- 197 कर्मी वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से, 51 कर्मी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 12 कर्मी पूर्वोत्तर क्षेत्र से, 41 कर्मी देश के अन्य क्षेत्रों से। इन सभी को उनके साहसिक कार्यों के लिए वीरता पदक दिया गया है।

92 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

सेवा श्रेणी में 92 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) दिए गए हैं। यह सम्मान लंबे समय तक बेहतरीन और विशिष्ट सेवा रिकॉर्ड रखने वाले कर्मियों को दिया जाता है। इन 92 पदकों में 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड, 2 जेल सेवा के कर्मी शामिल हैं।

664 कर्मियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल

इसके अलावा 664 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) भी प्रदान किए गए हैं। यह पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। इनमें 606 पुलिसकर्मी, 28 फायर सर्विस कर्मचारी, 18 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड कर्मी और 12 जेल सेवा के कर्मचारी शामिल हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article