देश

आजादी का पर्व मना रहा देश, लाल किले की प्राचीर से कब तिरंगा लहराएंगे PM मोदी; जानें पूरा कार्यक्रम

Independence Day 2025: देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 'आजादी के पर्व' की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से भारतीय समयानुसार 7:30 बजे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Independence Day 2025: देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 'आजादी के पर्व' की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी 17वीं सदी के ऐतिहासिक स्मारक लाल किला पहुंचा, जहां पर समारोह की शुरुआत हुई। पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। "नया भारत" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का दूरदर्शन सहित विभिन्न आधिकारिक प्लेटफॉर्म से सीधा प्रसारण हो रहा है।

पीएम मोदी सुबह 7:45 बजे लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपना संबोधन शुरू करेंगे। 2014 में सत्ता में आने के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी का लगातार 12वां स्वतंत्रता दिवस भाषण होगा।

PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक मेहनत करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करे। जय हिंद।’’

उन्होंने एक अन्य ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश एवं नयी स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article