देश

'आधे पाकिस्तानी हैं, PAK का खून बहता है...', उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर क्यों भड़के संजय राउत?

IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा था कि मैच को खेल की नजर से देखा जाना चाहिए और अलग-अलग राय होना स्वाभाविक है। इस पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत भड़क गए और पवार को ‘‘मूर्ख’’ और ‘‘आधा पाकिस्तानी’’ कह डाला। राउत ने आरोप लगाया कि उनकी सोच देशभक्ति वाली नहीं है और अगर उनके परिवार का कोई सदस्य पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुआ होता तो वह ऐसा बयान नहीं देते।

Image

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अजित पवार की टिप्पणी पर भड़के संजय राउत।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

IND vs PAK Asia Cup 2025: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर कुछ टिप्पणियां करने पर रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ‘‘मूर्ख’’ नेता और ‘‘आधा पाकिस्तानी’’ करार दिया। वह पवार द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पवार ने कहा था कि क्रिकेट मुकाबले को खेल के नजरिए से देखा जाना चाहिए और भावनात्मक राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

अजित पवार की टिप्पणी पर संजय राउत हुए आगबबूला

राउत ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वह एक मूर्ख नेता हैं। वह आधे पाकिस्तानी हैं। अगर अजित पवार ऐसा कहते हैं, तो उनमें पाकिस्तानी खून बहता है। यह भाषा एक देशभक्त नागरिक की नहीं है। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य पहलगाम (आतंकवादी) हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों में शामिल होता, तो आप ऐसा नहीं कहते।’’

IND vs PAK मैच पर क्या बोले अजित पवार?

पवार ने शनिवार को कहा था कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के संबंध में उचित मंच पर निर्णय लिया गया है और इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय होना सामान्य बात है। पवार ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘देश की आबादी 140 करोड़ है, इतने बड़े देश में क्रिकेट मैच को लेकर भिन्न-भिन्न राय होना स्वाभाविक है। कुछ लोगों को लग सकता है कि चूंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, इसलिए मैच नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग इस खेल का समर्थन भी कर सकते हैं।’’

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article