देश

'महाराष्ट्र की तरह बिहार में वोटों की चोरी की हो रही कोशिश', पटना पहुंचे राहुल का EC पर गंभीर आरोप, तेजस्वी ने भी बोला हमला

Rahul Gandhi : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 'जिस तरह से महाराष्ट्र में वोटों की चोरी हुई, उसी तरह से बिहार में वोट जारी की कोशिश की जा रही है।'

Image

पटना में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ प्रदर्शन करते राहुल और तेजस्वी यादव। तस्वीर- @INCBihar

Rahul Gandhi : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 'जिस तरह से महाराष्ट्र में वोटों की चोरी हुई, उसी तरह से बिहार में वोट जारी की कोशिश की जा रही है।' 'बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'मोदी जी और नीतीश कुमार के निर्देशों पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं लेकिन मोदी जी और नीतीश कुमार जी की दादागिरी नहीं चलेगी।'

मोदी जी और नीतीश कुमार जी की दादागिरी नहीं चलेगी-तेजस्वी

'बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'मोदी जी और नीतीश कुमार के निर्देशों पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं लेकिन मोदी जी और नीतीश कुमार जी की दादागिरी नहीं चलेगी।'

राजद नेता ने EC पर विश्वसनीयता खोने का आरोप लगाया

ईसी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि 'चुनाव आयोग एक राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बन गया है। क्या गुजरात के दो लोग यह फैसला करेंगे कि कौन बिहारी वोट करेगा और कौन नहीं?' राजद ने चुनाव आयोग पर विश्वसनीयता खोने का आरोप लगाया और कहा कि 'वह व्यवस्थित रूप से मतदाता सूची से गरीबों को बाहर करने की तैयारी कर रहा है। यादव ने दावा किया कि पहले मतदाता सूची से उनके नाम हटाए जाएंगे और फिर उनका पेंशन और राशन छीन लिया जाएगा।'

'आपका काम संविधान की रक्षा करना है'

राहुल गांधी ने पटना में कहा कि 'महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट की चोरी की गई। हमारे लोग चुनाव आयुक्त से से जाकर मिले थे। मैंने उनसे पूछा कि आपको क्या लगा? और सभी ने कहा कि चुनाव आयुक्त बीजेपी और आरएसएस जैसे बात कर रहे हैं। वो भूल रहे हैं कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं वो हिनुदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं और उनका काम संविधान की रक्षा करना है। आपको जो करना है करिए मगर बाद में कानून आप पर लागू होगा। भूलिए मत आप कितने भी बड़े हों, कहीं भी बैठे हों कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है। आपका काम बिहार की जनता के दिल के अंदर जो हो उसको पूरा करने का है।'

ईसी कार्यालय तक मार्च का नेतृत्व किया

राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में पटना स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुबह राज्य की राजधानी पटना पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article