देश

कहां तक पहुंचा मानसून? दिल्ली-यूपी और राजस्थान को कब मिलेगी गर्मी से छुट्टी और बारिश को लेकर क्या भविष्यवाणी; जानिए सारे जवाब

Monsoon 2024 update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Weather Forecast) इस बार मानसून (Monsson 2024) अपने तय समय से चल रहा है और फिलहाल, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बरसते हुए मानसूनी बारिश महाराष्ट्र (Monsoon in Mumbai) के दक्षिणी हिस्से को छू रही है। दिल्ली में मॉनसून (Monsson in Delhi) 27 जून तक दस्तक दे सकता है। हालांकि, उससे पहले प्री मानसूनी बारिश हो सकती है।

Image

Monsoon update

Photo : iStock

Monsoon 2024 update: गर्मी की भीषण मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को अब बेसब्री से मानसून (Monsoon) का इंतजार है। उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लू के थपेड़े आग उगल रहे हैं और आलम यह है कि शाम होने के बाद भी उमस बनी रह रही है। ऐसे में अब लोगों को बारिश (Monsoon Rain) से ही कुछ उम्मीदे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Weather Forecast) ने खुशखबरी सुनाई है। IMD का कहना है कि पूरे उत्तर भारत को अब जल्द ही राहत मिलने लगेगी। मौसम विभाग (Mausam) के मुताबिक, 25 जून तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश (Monsoon update) शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग (Weather News) का कहना है कि इस बार मानसून (Monsson 2024) अपने तय समय से चल रहा है और फिलहाल, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बरसते हुए मानसूनी बारिश महाराष्ट्र (Monsoon in Mumbai) के दक्षिणी हिस्से को छू रही है। आईएमडी का कहना है कि अगले सप्ताह तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात में भी मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

10 जून को मुंबई पहुंचेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को को महाराष्ट्र पहुंच गया, जिससे गर्मी से तप रहे इस राज्य को कुछ राहत मिली। भीषण गर्मी और गंभीर जल संकट से जूझने वाले हिस्सों को मानसून आने से विशेष राहत मिली है। आईएमडी के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने बताया कि मानसून दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नौ से 10 जून के बीच मानसून मुंबई पहुंच सकता है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम (Delhi Weather News)

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार रात धूल भरी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने बताया कि नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। IMD का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक दस्तक दे सकता है। हालांकि, उससे पहले प्री मानसूनी बारिश हो सकती है।

यूपी-एमपी में अगले 5 दिन लू चलने के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तेज होती मानसूनी गतिविधियों के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 से 20 जून के बीच वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए यूपी में मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं, लखनऊ में पहली मानसूनी बारिश 23 से 25 जून के आसपास हो सकती है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article