देश

North India Weather Update: कहीं कोहरा, कहीं शीतलहर, ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, जानें IMD का अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 07:45 AM IST

North India Weather Update: दिल्ली में सुबह के समय काफी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को इस सीजन की सबसे ठंड सुबह रही। न्यूनतम तापमान लुढ़कर कर 3.9 डिग्री सेल्सियस चला गया। कोहरे को लेकर दो दिन का येलो अलर्ट है। दिल्ली के लिए 14 से 15 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।

Image

उत्तर भारत में जारी है ठंड एवं शीत लहर।

Photo : PTI

North India Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी, शीत लहर और कोहरे की चपेट में है। मौसम के तेवर की वजह से लोगों का जनजीवन पटरी से उतरा है। कोहरे एवं धुंध का सबसे ज्यादा असर रेल एवं हवाई यातायात पर पड़ा है। ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। कोहरे व शीतलहर को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत में पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा रहेगा। शीतलहर से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को हो रही परेशानी

राजदानी दिल्ली में शीत लहर एवं ठंड दोनों का प्रकोप जारी है। कोहरे की वजह से रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह राजधानी में कोहरे की हल्की परत देखने को मिली। ट्रेनें देरी से चल रही हैं,यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा है। ठंड से बचने के लिए लोग सड़क किनारे आग जलाकर खुद को गर्म करते देखे गए।

दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली में सुबह के समय काफी ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को इस सीजन की सबसे ठंड सुबह रही। न्यूनतम तापमान लुढ़कर कर 3.9 डिग्री सेल्सियस चला गया। कोहरे को लेकर दो दिन का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 14 से 15 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है।

पंजाब में सामान्य से नीचे गिरा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जबकि पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पंजाब के लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमशः 11.4 डिग्री सेल्सियस और 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग छह डिग्री कम रहा।

यूपी में जारी है कड़ाके की ठंड

राजस्थान के गंगानगर में तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री कम 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पंजाब के अमृतसर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में दृश्यता का स्तर 25 मीटर रहा। इसी तरह, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के बरेली, बिहार के पूर्णिया और असम के तेजपुर में 50 मीटर और हरियाणा के अंबाला और राजस्थान के गंगानगर में यह 200 मीटर रहा।

उत्तराखंड में बनी रहेगी शीत लहर की स्थिति

देहरादून सहित उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिससे पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में आ गया। जबरदस्त ठंड से बढ़ी ठिठुरन के बीच मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में शीतलहर की स्थिति अगले कुछ दिन अभी बनी रहेगी। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और यह 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट

नैनीताल जिलों के मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर एवं कहीं—कहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिलों में शनिवार के लिए प्रचंड शीतलहर और घने कोहरे का नारंगी अलर्ट जारी करते हुए लोगों को कम दृश्यता के चलते ड्राइविंग में सावधानी बरतने तथा ठंड से बचाव की सलाह दी है। इन जिलों से लगे अन्य जिलों के मैदानी इलाकों में 16 जनवरी तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article