देश

24 जनवरी से बिगड़ने वाला है मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी तो North India में होगी बारिश; IMD का अलर्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 21, 2023, 11:21 PM IST

Weather Report: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी को उम्मीद है कि बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

Image

दिल्ली में होगी बारिश (फोटो- Canva)

उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है, मौसम विभाग ने 24 जनवरी से बारिश होने की उम्मीद जताई है, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को आगामी सप्ताह के लिए उत्तर भारत में बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है।

क्या है उम्मीद

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ सोमा सेन रॉय ने एक बयान में कहा कि मौसम विभाग आगामी पश्चिमी विक्षोभ के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ठंड के मौसम की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ठंड का मौसम 23 जनवरी से शुरू होगा और यह 25 जनवरी तक जारी रहेगा। आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल का हाल

आईएमडी ने कहा कि चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और हिमपात की संभावना है। इसने 25 जनवरी तक निचली पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया है। इस बीच, मनाली में शनिवार को 12 सेंटीमीटर (सेमी), गोंडला में 11 सेमी, डलहौजी में आठ सेमी, कल्पा में सात सेमी, तिस्सा, पूह और हंसा में पांच-पांच सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

सैंकड़ों सड़कें बंद

अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी के कारण हिमाचल में कम से कम 328 सड़कों को बंद किया गया है जिनमें लाहौल-स्पीति जिले की 182, कुल्लू की 55, शिमला की 32, किन्नौर की 29, मंडी की 17, चंबा की 11 और कांगड़ा जिले की दो सड़कें शामिल हैं।

भाषा से इनपुट के साथ

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें