देश

IMA Passing Out Parade: ACA निश्कल द्विवेदी को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’, 491 कैडेट बने सेना के अफसर

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में 491 भारतीय कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए। परेड की समीक्षा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। ऑटम टर्म 2025 की इस परेड में 14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स सहित कुल 525 अधिकारी कैडेट्स शामिल हुए। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ACA निश्कल द्विवेदी को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

Image

गुरुवार को IMA में कमांडेंट परेड के दौरान अधिकारी कैडेट अपनी पासिंग आउट परेड से पहले मार्च करते हुए (चित्र साभार: PTI)

Photo : PTI

IMA Passing Out Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कड़ी सैन्य ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 491 भारतीय कैडेट भारतीय सेना में अफसर के रूप में कमीशन हुए। इस ऐतिहासिक परेड की समीक्षा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। उनके साथ कैडेट्स के परिजन और कई विशेष अतिथि भी मौजूद रहे।

ड्रिल स्क्वायर में दिखा सैन्य अनुशासन

परेड अकादमी के प्रतिष्ठित ड्रिल स्क्वायर में चैटवुड बिल्डिंग के सामने आयोजित की गई। ऑटम टर्म 2025 की इस पासिंग आउट परेड में भारत के अलावा 14 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कुल 525 अधिकारी कैडेट्स विभिन्न कोर्स से इस परेड में शामिल हुए। इस बैच में 157वां रेगुलर कोर्स, 46वां टेक्निकल एंट्री स्कीम, 140वां टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 55वां स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स और टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े कैडेट्स शामिल थे।

निश्कल द्विवेदी को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

ट्रेनिंग के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ACA निश्कल द्विवेदी को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर BUO बादल यादव को सिल्वर मेडल और तीसरे स्थान पर SUO कमलजीत सिंह को ब्रॉन्ज मेडल मिला। विदेशी कैडेट्स की मेरिट सूची में बांग्लादेश के JUO मोहम्मद सफिन अशरफ ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ऑटम टर्म में समग्र सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इम्फाल कंपनी को आर्मी चीफ का बैनर दिया गया।

तकनीकी और विशेष कोर्स में भी सम्मान

टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में प्रथम स्थान के लिए ऑफिसर कैडेट जाधव सुजीत संपत को सिल्वर मेडल दिया गया। वहीं टेक्निकल एंट्री स्कीम-46 में WCC अभिनव मेहरोत्रा को पहला स्थान मिला। स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स में ऑफिसर कैडेट सुनील कुमार छेत्री को टॉप पर रहने के लिए सम्मानित किया गया।

फूलों की बारिश के साथ समापन

परेड के समापन पर आसमान से हेलीकॉप्टरों से फूल बरसाए गए। अपने संबोधन में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरी करने पर बधाई दी और उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहनशक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना में शामिल होना आजीवन कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा की शुरुआत है और युवा अधिकारियों से सेना की गौरवशाली परंपराओं को निभाने का आह्वान किया। इस ऐतिहासिक मौके पर इन नए नियुक्त हुए अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

इमरजेंसी, सिखों का नरसंहार, राम भक्तों की खून की गंगा बहाने वाले लोगों को बचाना...कांग्रेस के तीन अक्षम्य अपराध- लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

'पीड़िता के खिलाफ बलात्कारियों का साथ देने वाली महिला पर भी चल सकता है गैंगरेप का केस', अदालत का ऐतिहासिक फैसला

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

UP Politics: 'लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया...?' राजनाथ सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

'दूरसंचार की हर कंपनी को मानना पड़ेगा भारत का कानून', रिलायंस ने दिया एलन मस्क को दो टूक जवाब

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट

दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क के सभी गेट बंद, प्रदर्शन के चलते 21 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका, देखें- पूरा रूट