देश

Mamata Banerjee: जरुरत पड़ी तो आंचल फैला कर भीख मांग लूंगी, जानिए ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 13, 2023, 08:16 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर फंड नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनने में आया है कि 2024 तक मझे केंद्र से फंड नहीं मिलेगा। अगर जरुरत पड़ी तो बंगाल की माताओं से आंचल फैलाकर भीख मांग लूंगी।

Image

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया फंड नहीं देने का आरोप

Photo : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे मन में बस यही होता है कि लोग मुझे कभी गलत न समझें। कभी-कभी हमें फंड दिया जाता है, कभी-कभी नहीं दिया जाता। अभी सुनने में आ रहा है कि हमें 2024 तक कुछ नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो जरुरत पड़ी तो साड़ी का आंचल फैला कर माताओं के सामने भीख मांग लूंगी लेकिन दिल्ली (केंद्र सरकार के पास) से भीख मांगने कभी नहीं जाऊंगी।

गौर हो कि यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल सरकार को फंड नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने 29-30 मार्च को बंगाल की योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से फंड नहीं देने का आरोप लगाकर कोलकाता में दो दिन का धरना किया था। ममता ने कहा था कि 100 दिन काम योजना और अन्य योजनाओं के लिए केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है। केंद्रीय बजट में भी हमें मनरेगा और आवास योजना के लिए पैसा नहीं मिला।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article