देश

'काफी पाबंदिया हैं यहां...मुझे निकलना है', कोच के साथ राधिका की चैट से खुलासा-परिवार से दूर जाना चाहती थी

वाट्सएप मैसेज में राधिका ने लिखा, 'मैं अपने जीवन का आनंद उठाना चाहती हूं, यहां काफी पाबंदिया हैं। मुझे थोड़े समय के लिए इधर से निकलना है।' राधिका की हत्या करने की बात उसके पिता दीपक यादव ने कबूल कर ली है। वह पुलिस हिरासत में हैं लेकिन राधिका की हत्या को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। । बताया जा रहा है कि राधिका की वित्तीय आजादी, उसके इंस्टाग्राम वीडियो और हाल के उसके म्यूजिक वीडियो को उसके पिता ने कथित रूप से पसंद नहीं किया

Image

पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उसके पिता ने की है। तस्वीर-टाइम्स नाउ

Tennis player Radhika Yadav murder : पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के बारे में दावा है कि वह पाबंदियों में रह रही थी और वह विदेश में जाकर बसना चाहती थी। टाइम्स नाउ को राधिका के वाट्सअप चैट मिले हैं जिसमें उसने अपने कोच को कथित रूप से बताया कि वह दुबई अथवा ऑस्ट्रेलिया में जाकर बसना चाहती है ताकि वह कुछ कोर्स और अपनी शर्तों पर अपना जीवन जी सके। कोच को राधिका ने यह भी बताया कि पिता उसके विदेश जाने के खिलाफ हैं।

...यहां काफी पाबंदिया हैं-राधिका

वाट्सएप मैसेज में राधिका ने लिखा, 'मैं अपने जीवन का आनंद उठाना चाहती हूं, यहां काफी पाबंदिया हैं। मुझे थोड़े समय के लिए इधर से निकलना है।' राधिका की हत्या करने की बात उसके पिता दीपक यादव ने कबूल कर ली है। वह पुलिस हिरासत में हैं लेकिन राधिका की हत्या को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। बताया जा रहा है कि राधिका की वित्तीय आजादी, उसके इंस्टाग्राम वीडियो और हाल के उसके म्यूजिक वीडियो को उसके पिता ने कथित रूप से पसंद नहीं किया और ये सभी वजहें पिता दीपक को राधिका की हत्या करने के लिए बाध्य किया। गुरुग्राम की एक अदालत ने दीपक को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

शुक्रवार शाम हुआ राधिका का अंतिम संस्कार

हरियाणा की पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक दिन पहले ही उसके पिता ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। भले ही राधिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस घटना ने कई सवाल पीछे छोड़ दिये हैं। राधिका के 49 वर्षीय पिता दीपक यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि टेनिस अकादमी से होने वाली आय पर निर्भर रहने के कारण उसे ताना मारा जाता था। आरोपी पिता को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया और एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

25-वर्षीय राधिका को चार गोलियां लगीं

पुलिस ने बताया कि तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, 25-वर्षीय राधिका को चार गोलियां लगीं, जिनमें से तीन पीठ में और एक कंधे में लगी। पुलिस के अनुसार, राधिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार के लिए पास के वजीराबाद स्थित उनके गांव ले जाया गया। एक ग्रामीण ने बताया कि युवती के अंतिम संस्कार के समय वहां सन्नाटा पसरा था और कई लोगों की आंखों में आंसू भी थे। उसके शोकाकुल परिजनों सहित कम से कम 150 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उसके भाई धीरज ने चिता को अग्नि दी।

राधिका की हत्या को लेकर कई सवाल

शोक संतप्त परिजनों में से एक ने कहा, ‘हत्या को लेकर कई सवाल थे। हर कोई हैरान था कि दीपक अपनी बेटी की हत्या कैसे कर सकता है, जबकि वह जिसे सबसे ज़्यादा प्यार करता था।’गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित घर में खाना बना रही अपनी बेटी की पीठ में पिता ने गोली क्यों मारी? क्या उसकी टेनिस अकादमी की वजह से? क्या पिछले साल बनाए गए उसके किसी संगीत वीडियो की वजह से? क्या उसके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची थी? या फिर कुछ और ही था? जैसे-जैसे लोगों को एक सफल महिला की चौंकाने वाली हत्या के बारे में जानकारी मिली, अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया।

Priyank Tripathi
Priyank Tripathiauthor

Priyank Tripathi is a Special Correspondent with over 16 years of experience in Journalism. The author covers agencies and furthermore reports from the conflict zones.

और पढ़ें
End of Article