देश

VIDEO: ओवैसी के 'वारिस' पर भड़के नितेश राणे; PAK जाने की दे डाली नसीहत; बोले- मैं खुद फ्लाइट टिकट करके दूंगा

Maharashtra Local Election: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के एक बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है जिसमें उन्होंने सवाल किया कि मुंबई का मेयर खान या पठान क्यों नहीं बन सकता है। इस पर भाजपा नेता नितेश राणे ने उन्हें पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम नेताओं को अपनी पार्टी को पाकिस्तान ले जाना पड़ेगा।

Image

भाजपा नेता नितेश राणे (फाइल फोटो)

Maharashtra Local Election: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही सियासी संग्राम छिड़ गया। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के एक बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है जिसमें उन्होंने सवाल किया कि मुंबई का मेयर खान या पठान क्यों नहीं बन सकता है। इस पर भाजपा नेता नितेश राणे ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर एआईएमआईएम नेता ऐसा सपना देखते हैं तो मैं उन्हें खुद पाकिस्तान का टिकट निकाल कर दूंगा।

वारिस पठान पर भड़के नितेश राणे

नितेश राणे ने महाराष्ट्र को महादेव की धरती करार दिया। उन्होंने कहा कि महादेव की इस धरती पर महज एक 'भगवाधारी' ही मेयर बनेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा, ''एआईएमआईएम नेताओं को अपनी पार्टी को पाकिस्तान ले जाना पड़ेगा... हमारे देश और मुंबई का डीएनए हमेशा हिंदुत्व का रहा है और यहां पर यह संभव नहीं है।''

नितेश राणे ने कहा, '' अगर एआईएमआईएम के नेता ऐसा सपना देखते होंगे तो मैं खुद उनको फ्लाइट का टिकट निकाल कर दूंगा, वो पाकिस्तान चले जाएं और वहां पर खान-पठान बैठाएं। हमको कोई ऐतराज नहीं है। हमारे इस महादेव की भूमि में एक भगवाधारी ही मेयर बनेगा। यह स्पष्ट है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article