देश

जीत और हार जिंदगी का हिस्सा, स्मृति ईरानी पर अभद्र बयानबाजी न करें...राहुल की अपील

स्मृति ईरानी ने 2019 चुनाव में राहुल गांधी को बुरी तरह हराया था। हालांकि राहुल ने केरल के वायनाड से जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 चुनाव में स्मृति ईरानी गांधी परिवार के वफादार केएल शर्मा से हार गईं।

Image

राहुल गांधी की अपील

Photo : PTI

Rahul Gandhi on Smriti Irani: अमेठी में स्मृति ईरानी की हार के बाद अब उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बयान जा रहा है। खास तौर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता ईरानी पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसे लेकर अब रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से ऐसी बयानबाजी नहीं करने की अपील की है। राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जीत-हार जिंदगी का हिस्सा है और किसी के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

राहुल ने एक्स पर लिखा-

जीवन में हार-जीत लगी रहती है।

मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी भी नेत के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें।

लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।

अमेठी से स्मृति ईरानी हारीं, सोशल मीडिया पर निशाना

स्मृति ईरानी ने 2019 चुनाव में राहुल गांधी को बुरी तरह हराया था। हालांकि राहुल ने केरल के वायनाड से जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 चुनाव में स्मृति ईरानी गांधी परिवार के वफादार केएल शर्मा से हार गईं। इधर, स्मृति को दिल्ली में भी बंगला खाली करना पड़ा। वहीं, राहुल ने इस बार वायनाड के साथ ही रायबरेली से भी जीत दर्ज की। इन सबके बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को लेकर आज राहुल ने बयान जारी किया है।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article