देश

संसद में फाड़े गए कागज, टेबल पर चढ़ गए सदस्य, ये कैसा आचरण? शिवराज ने लगाई विपक्षी सांसदों को लताड़

शिवराज ने कहा, गरीब कल्याण बीजेपी का संकल्प है और पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नहीं अनेक योजना लगातार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही शिवराज ने विपक्षी दलों को जमकर लताड़ भी लगाई।

Image

शिवराज चौहान का विपक्षी दलों पर हमला (PTI)

Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संसद में विपक्षी दलों के आचरण पर सख्त नाराजगी दिखाई। शिवराज ने सख्त लहजे में विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए जमकर लताड़ लगाई। शिवराज ने कहा कि संसद में जैसा अमर्यादित आचरण हुआ, कागज फाड़े गए, टेबल पर चढ़ गए, क्या यह बापू जी के आदर्शों की हत्या नहीं है। क्या यह अनैतिक नहीं है कि अपनी बात कह लो और दूसरो को बोलने न दो।

लोकतंत्र को कलंकित किया है

उन्होंने कहा, लोकतंत्र को कलंकित किया है संसदीय मर्यादाएं तार तार हुई हैं लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदला है। जी राम जी बिल पर चर्चा थी और ये कल रात डेढ़ बजे तक चली है। मैंने पहले ही कहा था कि संसद लोकतंत्र का भवन है, इसमें चर्चा होनी चाहिए आज मुझे जवाब देना था। मैंने आग्रह किया कि मैं आपके एक-एक प्रश्न का उत्तर दूंगा। मुझे सुना जाए, लेकिन जैसे अमार्यादित आचरण का व्यवहार हुआ, क्या ये बापू के विचारों पर अविश्वास नहीं है। मैं इनके इस कृत्य की घोर निंदा करता हूं।

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प है।

शिवराज ने कहा, गरीब कल्याण बीजेपी का संकल्प है और पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नहीं अनेक योजना लगातार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही है।मैं ये कहना चाहता हूं कि गरीब कल्याण ये भाजपा का संकल्प है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नहीं अनेकों योजनाएं लगातार गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रही हैं। इसलिए 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। विकसित भारत के लिए, रोजगार और विकसित गांव ये मोदी जी का संकल्प है। इसलिए इस योजना में रोजगार के लिए जहां 100 दिन की गारंटी थी, अब वो बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।

आप जानते हैं कि विकसित भारत: रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) इस बिल पर चर्चा थी। कल चर्चा प्रारंभ हुई, हमने पूरी गंभीरता से माननीय सांसदों की बातें सुनीं, क्योंकि चर्चा ही लोकतंत्र की प्राण है। लेकिन विपक्ष द्वारा जैसा अमर्यादित आचरण का प्रदर्शन हुआ, कागज फाड़कर उछाले गए, तो क्या ये बापू जी का अपमान नहीं है। मैं उनके इस कृत्य का घोर निंदा करता हूं। वो नाम के लिए मरते हैं हम काम के लिए मरते हैं। राहुल गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो और विपक्ष के नेता गायब हो जाए, और देश में नहीं विदेश में चले जाएं, ये पद की गरिमा का असम्मान है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article