आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 November) Live: शेनझेन समिट में आज जुटेंगे ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग...बांग्लादेश में यूनुस का पैतृक घर फूंका...जानें देश-दुनिया की अहम खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 नवंबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [Nvidia चीनी जासूस] [एनवीडिया विवाद] [सोनिया गांधी किताब] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [जेनसेन ह्वांग] [बांग्लादेश हिंसा] [शेनझेन समिट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलग मुलाकात करने की तैयारी में हैं। यह मुलाकात गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक के अलावा होगी। बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाए गए गुरुवार के 'लॉकडाउन' के बीच राजधानी ढाका तड़के देसी बम धमाकों से दहल उठी, वहीं चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के पास हादसा हुआ है। यहां नहर में स्कॉर्पियो गिरने से इसमें सवार 7 लोगों में से 6 की मौत हो गई है। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 19 November) Live: शेनझेन समिट में आज जुटेंगे ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग...बांग्लादेश में यूनुस का पैतृक घर फूंका...जानें देश-दुनिया की अहम खबरें
हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ नित्यानंद तिवारी का निधन
दिल्ली में आज इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर आम लोगों के लिए खुल रहा है
बिहार के अररिया सड़क हादसे में 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क हादसे में 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अक्सी बड़हरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती सूचना में अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हादसा दो बाइकों की टक्कर से हुआ है।
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा
बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग द्वारा बुलाए गए गुरुवार के 'लॉकडाउन' के बीच राजधानी ढाका तड़के देसी बम धमाकों से दहल उठी, वहीं चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया गया। देश के 64 में से 28 जिलों में आगजनी, बमबारी और हिंसक झड़पों की खबरें हैं, जिनमें चार लोगों की मौत हो चुकी है। चटगांव के पांचलायश इलाके में अज्ञात उपद्रवियों ने मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग लगा दी। इससे पहले पिछले दो दिनों के भीतर सिलहट, राजशाही, बरीशाल और फरीदपुर में उनके 'ग्रामीण बैंक' की कई शाखाओं को भी निशाना बनाकर फूंका गया है। वहीं, ढाका में कड़ी सुरक्षा के बावजूद सुबह कई जगहों पर देसी बम विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए।
