देश

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर? ISRO ने कराए रामलला के दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 02:30 PM IST

ISRO Ram Mandir Images: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने अंतरिक्ष से राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें ली हैं। ये तस्वीरें भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के सैटेलाइट के जरिये ली गई हैं।

Image

राम मंदिर

Photo : Twitter

ISRO Ram Mandir Images: अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इससे पहले भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने राम मंदिर के दर्शन करवा दिए हैं। ISRO ने अंतरिक्ष से राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों में रामलला का भव्य मंदिर दिखाई दे रहा है।

राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीर

राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीर

इसरो ने राम मंदिर की जो तस्वीर जारी की है, उसमें राम मंदिर के अलावा अयोध्या का बड़ा हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसरो ने इस इमेज में राम मंदिर को हाईलाइट किया है। सैटेलाइट इमेज में राम मंदिर के अलावा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, दशर महल के अलावा सरयू नदी और उसका बाढ़ क्षेत्र भी दिखाई दे रहा है। इसरो ने इन तस्वीरों के लिए भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज के एक स्वदेशी सैटेलाइट का इस्तेमाल किया है।

राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीर में दिख रहा अयोध्या स्टेशन

राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीर में दिख रहा अयोध्या स्टेशन

16 दिसंबर को ली गई थीं तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक, जिन तस्वीरों को जारी किया गया है, उन्हें इसरो की सैटेलाइट ने 16 दिसंबर, 2023 को लिया था। इसके बाद कोहरे के कारण सैटेलाइट दोबारा तस्वीर नहीं ले पाई। बता दें, भारत के पास अंतरिक्ष में इस समय 50 से ज्यादा सैटेलाइट्स मौजूद हैं, जिनका रेजोल्यूशन एक मीटर से भी कम है।

मंदिर निर्माण में भी लगी इसरो की तकनीक

बता दें, मंदिर के निर्माण में भी इसरो की टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी एल एंड टी (L&T) ने जीपीएस आधारित को-ऑर्डिनेट्स हासिल किए थे, जिससे मंदिर की सही जानकारी मिल सके। ये को-ऑर्डिनेट्स 1-3 सेंटीमीटर तक सटीक थे। इस काम में इसरो की स्वदेशी नेविगेशन विद इंडियन कॉस्टीलेशन का इस्तेमाल किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article