देश

बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा, शुभेंदु अधिकारी का दावा...जानिए कैसे हैं हालात

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर अगले कुछ दिनों में बांग्लादेश में स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बंगाल के लोगों को 1947 या 1971 के मुक्ति संग्राम की तरह एक करोड़ से ज्यादा शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Image

बांग्लादेश में हिंसा

Photo : AP

Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में जारी उथल पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि पड़ोसी देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक करोड़ से अधिक शरणार्थियों के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने कहा कि उन शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता दी जानी चाहिए।

कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा

उन्होंने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। अगर अगले कुछ दिनों में बांग्लादेश में स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बंगाल के लोगों को 1947 या 1971 के मुक्ति संग्राम की तरह एक करोड़ से ज्यादा शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल सी वी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस मामले पर तुरंत केंद्र से बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, शरणार्थियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत (भारतीय) नागरिकता दी जानी चाहिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दिया। पिछले दो दिनों में उनकी सरकार के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें 106 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को घोषणा की कि एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है।

बांग्लादेश से हिंसा के वीडियो

वहीं, बांग्लादेश से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जो बेहद डरावने हैं। इसमें मुस्लिम कट्टरपंथी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं, उनके घरों में जबरन घुस रहे हैं। घर की महिलाएं बेबस हैं और बदहवासी में बचाओ-बचाओं चिल्ला रही हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। महिलाएं चिल्ला रही हैं- हमें बचाओ, हमें माफ कर दो। हम बीएनपी के समर्थक हैं। कट्टरपंथियों ने घरों के अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाया है।

सेना ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उधर, बांग्लादेश सेना ने हिंदू अल्पसंख्यक परिवारों या मंदिरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि पूरे बांग्लादेश में हिंसक हमले या किसी भी प्रकार के खतरे में होने पर कॉल किया जा सके।

दिनाजपुर

लेफ्टिनेंट कर्नल रौशनुल इस्लाम

01769682454

मेमनसिंह

कैप्टन फैसल

01769208174

सिराजगंज

कैप्टन शुदिप्तो

01769510524

रामपुरा

सीओ- लेफ्टिनेंट कर्नल रहगीर अल शाहिद

01769053150

रंगपुर

कैप्टन अशरफ

01615332446

रंगपुर

कैप्टन मारिज

01745207469

किशोरगंज (भैरब)

01769202354

कैप्टन रेहान

सहायक: 01769202366

जेस्सोर

कैप्टन शब्बीर

01886-910514

राजबरी

कैप्टन एनाम

01795-615950

ढाका (जत्राबारी)

कैप्टन हेमल

01766162077

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article