Hindi Samachar 26 नवंबर: गुजरात चुनाव में BJP ने झोंकी ताकत, मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का निधन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 07:14 PM IST

Hindi Samachar 26 November: गुजरात चुनाव में बीजेपी अपनी 27 साल की बादशाहत को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए है। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को आर्टेमिस आई मून मिशन के तहत ओरियन अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया। ओरियन चंद्रमा से करीब 40 हजार मील (64,400 किलोमीटर) ऊपर उड़ान भरेगा। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...

Hindi Samachar 26 November: देश के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वहीं श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिमांड की मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस सोमवार को आफताब का नार्को टेस्ट करवा सकती है। वहीं गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

today news

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Gujarat: BJP ने झोंकी पूरी ताकत! 21 दिन में 150 जनसभाएं, मोदी-शाह समेत सभी दिग्गज प्रचार के मैदान में

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) में बीजेपी (BJP) अपनी 27 साल की बादशाहत को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए है। पहले चरण के मतदान से पहले और पिछले 20 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित आधा दर्जन मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय नेता लगभग 150 छोटी-बड़ी चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

Satyendar Jain का तिहाड़ जेल से एक और नया वीडियो आया सामने, निलंबित सुपरिटेंडेंट के साथ दिखे

Satyendar Jain Video: तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में सत्येंद्र जैन के एक के बाद एक कई नए वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। आज जो ताजा वीडियो (Viral Video) सामने आया है उसमें दिख रहा है कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन कई लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में निलंबित जेल सुपरिटेंडेंट भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद BJP एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed