देश

Hindi Samachar 25 अक्टूबर: देश के विभिन्न हिस्सों में दिखा सूर्य ग्रहण, ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पीएम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:25 PM IST

Hindi Samachar 25 October, 2022: देश में आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगा। 25 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से लेकर अंधेरा होने तक सूर्य ग्रहण लगा रहा है, 'रेवड़ी' पर रारः मुफ्त शिक्षा का मुद्दा उठा केजरीवाल ने किया प्रहार, पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Image

5G

Hindi Samachar 25 October: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने मंगलवार को ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के यूनाइटेड किंगडम (UK) यानी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने को 'ऐतिहासिक घटना' बताया।गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला पर्थ स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

Surya Grahan: देश के विभिन्न हिस्सों में दिखा सूर्य ग्रहण, श्रद्धालुओं ने सरोवरों, नदियों में लगाई डुबकी

देश में आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Surya Grahan) लगा। 25 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से लेकर अंधेरा होने तक सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) लगा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा तमाम शहरों में इसे साफ देखा गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवरों, नदियों में डुबकी लगाई।पढ़ें पूरी खबर-

'रेवड़ी' पर रारः मुफ्त शिक्षा का मुद्दा उठा केजरीवाल ने किया प्रहार, BJP के मालवीय ने यूं किया पलटवार

Gujarat Assembly Elections 2022: दिल्ली सीएम ने टि्वटर पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें बताया गया था कि डेनमार्क में मुफ्त शिक्षा पाने वाले छात्र इटर्निटी स्टूडेंट्स कहलाते हैं, जो यूनिवर्सिटी में छह साल या उससे अधिक समय तक शिक्षा हासिल करते हैं। यही नहीं, अन्य यूरोपीय देश जहां पर छात्र-छात्राओं से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है, उनमें स्कॉटलैंड, नॉरवे और फिनलैंड का नाम है। पढ़ें पूरी खबर-

अयोध्या में बन रहे Ram Mandir की नई तस्वीरें आईं सामने, देखिए Exclusive तस्वीरें

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। इसको लेकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि मंदिर निर्माण का 50% कार्य पूरा हो चुका है और कार्य की प्रगति संतोषजनक है। पढ़ें पूरी खबर-

ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के पीएम, भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने क्यों कहा, यह ऐतिहासिक घटना है?

भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने मंगलवार को ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के यूनाइटेड किंगडम (UK) यानी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने को 'ऐतिहासिक घटना' बताया। उन्होंने ने एएनआई को बताया कि यह एक ऐतिहासिक घटना है। इसके अलावा, वह केवल सात साल के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य रहे। वह असाधारण व्यक्ति हैं। पहले वह ट्रेजरी के चांसलर थे और उस समय वह बहुत छोटे थे। पढ़ें पूरी खबर-

Australia vs Sri Lanka Live Score, T20 World Cup 2022: फिंच-मार्श पारी संभालने में जुटे

गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला पर्थ स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्‍ट्रेलिया के लिए आज का मैच महत्‍वपूर्ण है, जहां उसे बड़ी जीत की जरूरत है। ऑस्‍ट्रेलिया को अपने पहले लीग मैच में न्‍यूजीलैंड के हाथों 89 रन की करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी।पढ़ें पूरी खबर-

अगले महीने बैंक हड़ताल, जाने से पहले देख लें तारीख और अन्य डिटेल

अगर आपको भी अगले महीने बैंक का कोई जरूरी काम है, तो यह आपके काम की खबर है। अगले महीने यानी नवंबर में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने एक दिन की देशव्यापी हड़ताल (Bank Strike) की घोषणा की है। 19 नवंबर को देशभर में बैंक हड़ताल होगी। इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के एक अधिकारी ने दी है। पढ़ें पूरी खबर-

दिवाली पर भी भड़क गईं जया बच्चन, घर के बाहर खड़े पैपाराजी को लगा दी फटकार

पने गुस्से और व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अदाकारा जया बच्चन दिवाली पर भी गुस्से को काबू नहीं रख पाईं। जया बच्चन ने दिवाली पर भी आपा खो दिया। बीती रात दिवाली के दौरान मुंबई स्थित अपने बंगले के बाहर आए पैपाराजी पर जया भड़क गईं और उनको फटकार लगा दी। यही नहीं, जया बच्चन ने कुछ दूर तक पपाराजी का पीछा भी किया। पढ़ें पूरी खबर-

ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के PM,लोग बधाई दे रहे क्रिकेटर आशीष नेहरा को, क्या है मामला

ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के यूनाइटेड किंगडम (UK) यानी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं, ये एक ऐतिहासिक घटना है, वहीं ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ट्विटर पर लोग पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी बधाइयां दे रहे हैं, आप कहेंगे ऐसा क्यों तो खुद ही जानिए सारा माजरा... पढ़ें पूरी खबर-

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article