देश

Hindi Samachar 25 दिसंबर: पीएम मोदी ने की Mann Ki Baat, टेलीविजन एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा ने किया सुसाइड

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 25, 2022, 08:33 PM IST

Hindi Samachar 25 December: Ram Setu का साक्षात प्रमाण और विज्ञान भी हैरान! भारत से श्रीलंका तक हुई पड़ताल, टेलीविजन एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा की मौत के मामले में उनके साथ काम करने वाले शीजान खान अरेस्ट किए गए हैं, आइए सब कुछ जानते हैं यहां।

Image

आज की बड़ी और अहम खबरें

Photo : BCCL

Hindi Samachar 25 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह पर्वों का मौसम हैं। लोग त्यौहारों आनंद लें, पर इस दौरान सतर्क भी रहें। ऐसा इसलिए, क्योंकि दुनिया के देशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस फिर से बढ़ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज मनाई जा रही है। BJP इसे लेकर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, पढ़ें दिन भर की अहम खबरें

त्यौहारों का आनंद लें, पर सतर्क रहें...दुनिया के देशों में बढ़ रहा कोरोना- Mann Ki Baat में Narendra Modi ने किया आगाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह पर्वों का मौसम हैं। लोग त्यौहारों आनंद लें, पर इस दौरान सतर्क भी रहें। ऐसा इसलिए, क्योंकि दुनिया के देशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस फिर से बढ़ रही है। उन्होंने आगे आगाह करते हुए कहा कि देशवासी इस दौरान कोरोना संबंधी सावधानी बरतते रहें। पढ़ें पूरी खबर

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पहुंचे PM मोदी और अन्य मंत्री, अर्पित की श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज मनाई जा रही है। BJP इसे लेकर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। पढ़ें पूरी खबर

Ram Setu का साक्षात प्रमाण और विज्ञान भी हैरान! भारत से श्रीलंका तक हुई पड़ताल में देखिए राम सेतु का हर सच

आस्था का वो सेतु जिस पर श्रीराम (Lord Ram) चले, आस्था का वो पुल जिससे होकर भगवान राम ने लंका (Sri Lanka) पर चढ़ाई की और रावण का वध किया। जिस सेतु का जिक्र रामायण (Ramayan) में है, जिसे टीवी सीरियल में देखा गया और जिसका जिक्र राम कथाओं में है। अथाह समंदर के बीच मौजूद जिस राम सेतु से जुड़ा हर रहस्य, हर सच लोग जानना चाहते हैं जिसको लेकर अब भी रिसर्च जारी है। पढ़ें पूरी खबर

सच से मुंह मोड़ रहा चीन, 25 करोड़ कोरोना के शिकार, लीक दस्तावेज से जानकारी

2019 के दिसंबर महीने में कोरोना वायरस चीन में दस्तक दे चुका था। चीन पर आरोप लगे कि उसने दुनिया के दूसरे मुल्कों से जानकारी छिपायी थी। चीन , हालांकि आरोपों को गलत ठहराता है। लेकिन तीन साल के बाद साल भले ही अलग हो महीना दिसंबर का आया और यह खबरें आने लगीं कि कोरोना के कोहराम का सामना कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Tunisha Suicide Case: को-एक्टर शिजान खान गिरफ्तार, मां और मामा बोले- लड़का कर रहा था परेशान, बेटी ने दे दी जान

टेलीविजन एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा की मौत के मामले में उनके साथ काम करने वाले शीजान खान अरेस्ट किए गए हैं। रविवार (25 दिसंबर, 2022) को वालिव पुलिस ने इसके साथ ही खान के खिलाफ अदाकारा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है, जबकि उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Avatar box office: 'अवतार 2' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, जल्द होगी 300 करोड़ क्लब में शामिल

'अवतार द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर में धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। देशभर में इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म इतने कम समय में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

IND vs BAN: अय्यर और अश्विन ने फेरा बांग्लादेश के जीत के अरमानों पर पानी, सीरीज में किया सूपड़ा साफ

केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को मीरपुर में 3 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-0 के अंतर से सूपड़ा साफ कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ टीम का टेस्ट में अजेय रहने का सिलसिला जारी रहा। भारत की बांग्लादेश के खिलाफ 13वें टेस्ट में यह 11वीं जीत रही, पढ़ें पूरी खबर

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित