देश

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए यूपी में अब हेलिकॉप्टर सेवा, जानिए किराया, रूट और शहर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 23, 2024, 11:02 AM IST

यूपी सरकार ने अयोध्या के 15 मिनट के हवाई दर्शन की शुरुआत की है। इस हवाई दौरे में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू घाट और बहुत कुछ शामिल होगा।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir Darshan: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो चुका है और आज से राम मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। अब देश को कोने-कोने से आकर लोग रामलाल के दर्शन कर सकते हैं। इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक योजना बनाई है और छह जिलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है। अगर आप हेलीकॉप्टर सेअयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप इसे अभी बुक कर सकते हैं।

लखनऊ में 19 जनवरी से ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू

लखनऊ में 19 जनवरी से ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बाकी पांच जिले जो हवाई सुविधाएं देंगे उनमें गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा और आगरा शामिल हैं। इन 5 जिलों से सेवाएं जनवरी के अंत तक शुरू हो जाएंगी। यूपी सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए राम मंदिर के हवाई दर्शन की भी शुरुआत की है। पर्यटक सरयू नदी के किनारे स्थित पर्यटन गेस्ट हाउस हेलीपैड से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

हेलीकॉप्टर सेवा का किराया

गोरखपुर से अयोध्या तक हेलीकॉप्टर सेवा का किराया 11,327 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। 40 मिनट में 126 किमी की दूरी तय होगी। अगर आप वाराणसी और लखनऊ से हवाई सेवा की योजना बना रहे हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 14,159 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें यात्रा में लगभग 55 मिनट और 45 मिनट का समय लगेगा। प्रयागराज से अयोध्या के लिए 50 मिनट की उड़ान है और किराया 14,159 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। अगर आप मथुरा और आगरा से यात्रा कर रहे हैं तो 135 मिनट की उड़ान के लिए किराया 35,399 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।

15 मिनट के हवाई दर्शन की शुरुआत

इसके अलावा यूपी सरकार ने अयोध्या के 15 मिनट के हवाई दर्शन की शुरुआत की है। इस हवाई दौरे में राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू घाट और बहुत कुछ शामिल होगा। इसलिए, अगर आप अयोध्या के विशेष हवाई यात्रा के अनुभव की तलाश में हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 3,539 रुपये खर्च करने होंगे। हवाई दर्शन सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको पहले से बुकिंग करानी होगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article