देश

Monsoon Update: बिहार में 30 जून से भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग की भविष्यवाणी; नॉर्थ ईस्ट समेत इन राज्यों में भी वर्षा का अनुमान

Monsoon Update: आईएमडी के अनुसार अगले चार से पांच दिन में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ोमौसम विभाग ने कहा कि वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के करीब है।

Image

बिहार में कब होगी बारिश

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • देश के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री
  • दिल्ली समेत यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश
  • दिल्ली में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

Monsoon Update: बिहार समेत भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पंजाब और नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश हो सकती है।

नॉर्थ इंडिया का मौसम

आईएमडी ने कहा है कि पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश के पूर्व, उत्तर-पश्चिम में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हुआ है। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की एक प्रणाली बन गई है। आईएमडी ने कहा कि मौसम की इन प्रणालियों के कारण 29 जून से तीन जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में 29-30 जून को और बिहार में 30 जून से दो जुलाई तक भारी वर्षा होने का अनुमान है। आईएमडी ने इस अवधि के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी वर्षा का भी अनुमान जताया है।

नॉर्थ ईस्ट इंडिया का मौसम

पूर्वोत्तर में, असम के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण अगले पांच दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा लाएगा। अरुणाचल प्रदेश में 29-30 जून को तथा 29 जून को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। आईएमडी ने 29 जून से एक जुलाई तक सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, तमिलनाडु तथा तटीय और दक्षिण कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है।

मॉनसून कहां पहुंचा

आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article