Heatwave in India Latest Updates in Hindi: भारत के विभिन्न हिस्सों में जहां तपा देने वाली चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को फिलहाल छका रखा है, वहीं लू यानी हीट वेव इस मुश्किल को बढ़ाते हुए कुछ सूबों में हाहाकार मचाते दिखी। महाराष्ट्र में लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई, जबकि बिहार में अगले दो दिन तक गर्म हवाओं के कहर के आसार जताए गए हैं। इस बीच, ओडिशा में आठ चमगादड़ों की जान भी चली गई है। आइए, जानते हैं कि लू को लेकर कहां कैसा हाल रहा:
देश
लू से हाहाकारः महाराष्ट्र में मृतक बढ़कर हुए 14, बिहार में दो दिन कहर के आसार; जानें- कहां कैसा रहेगा हाल
- Compiled by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Apr 19, 2023, 01:10 AM IST
Heatwave in India Latest Updates in Hindi: दरअसल, लू गर्म हवा का झोंका होता है। आमतौर पर इसकी चपेट में छोटे बच्चे, अधिक बुजुर्ग और दिल-किडनी के मरीज जल्दी आते हैं। शुगर-बीपी और खासकर अवसाद से ग्रसित लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों में गर्गी की मार से परेशान लोग। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
Photo : IANS
