Harbhajan Singh Security Row: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) का दरवाजा खटखटाया है और सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।
याचिका में हरभजन सिंह ने सवाला उठाया है कि आखिर किस आधार पर उनकी सुरक्षा हटाई गई। वहीं, उन्होंने उस घटना पर भी कार्रवाई की मांग की, जिसमें कथित तौर पर उनके घर के बाहर 'गद्दार' लिख दिया गया था और भीड़ ने हमला करने की कोशिश की थी।
कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
हरभजन सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
कोर्ट ने पंजाब सरकार से सुरक्षा समीक्षा किस आधार पर की गई और इसे हटाने का फैसला क्यों लिया गया। इन सवालों का जवाब मांगा है। वहीं, घर के बाहर 'गद्दार' लिखे जाने पर सरकार ने क्या कार्रवाई की है, इसे भी कोर्ट में बताना होगा।
आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर
बताते चलें कि साल 2022 में हरभजन सिंह, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 18 जुलाई 2022 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। वहीं, पूर्व क्रिकेटर सिंह ने राघव चड्ढा समेत आप के 6 राज्यसभा सदस्यों के साथ 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी बीजेपी का दामन थाम लिया था।
