देश

'मेरा अपमान हुआ...' राज्यसभा में उठा हल्द्वानी के 'शुद्धिकरण' हवन का मुद्दा; खरगे के दलित वाले बयान पर जेपी नड्डा ने दी सफाई

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘विजय शंखनाद रैली’ के बाद हुए कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। राज्यसभा में खरगे ने इसे अपने और दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए सवाल उठाए। वहीं, बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही।

Image

हल्द्वानी में शुद्धिकरण वाले मामले पर खरगे ने राज्यसभा में दी प्रतिक्रिया। ANI

Photo : ANI

राज्यसभा में उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में हुई ‘विजय शंखनाद रैली’ के बाद हुए शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरग ने कहा,"कल बीजेपी के लोग सब मिलकर हवन करके शुद्धिकरण करने काम किया। मैं एक दलित हूं। मेरी रक्षा करो। ये कहकर मैं कभी गिड़गिड़ाया नहीं। शुद्धिकरण करके अपमान करते हो।

खरगे ने आगे कहा कि मैं अपने एससी होने को मुद्दा नहीं बनाता, शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया। खरेगे ने कहा, 'बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता है मैं हल्द्वानी में पब्लिक स्पीच में रामलीला मैदान में भाषण दिया। लाखों लोग वहां पर थे। उस वक्त मैंने किसी समाज का किसी धर्म का नाम नहीं लिया सिर्फ मैं लोगों के समस्याओं को वहां पर बताया, लेकिन मेरे स्पीच होने के बाद कल उन लोगों ने हवन करके उस स्टेज का शुद्धिकरण का काम किया।

ये हम सब के लिए दुखदई है: जेपी नड्डा

इस पर जेपी नड्डा ने कहा कि ये दुखदई है, सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं हम सब के लिए है। हम इसकी तहकीकात करेंगे मैं भर्त्सना करता हूं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष इसको देखेंग भी। उन्होंने आगे कहा कि जो भी बात हुई है तहकीकात रूर होगी। मैं भर्तस्ना करता हूँ अध्यक्ष जी इसको गहराई से देखेंगे। इस हमारे लिए खेद का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। मैं आपकी भावना का समर्थन करता हूं। हमारे लिए भी यह दुखद है। कृपया बार-बार यह मत कहिए कि 'हमने किया, हमने किया. बीजेपी इसका समर्थन नहीं करती।" इस पर खरगे ने कहा, "मैं नड्डा जी का नाम नहीं ले रहा हूं। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि मामला दर्ज किया जाए और जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हमारी यही मांग है।"

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद रैली’ के बाद लौट गए, लेकिन उनके जाने के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article