देश

Gujarat Election: 'सुपर' संडे को मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा, AAP से केजरीवाल-मान तो कांग्रेस से गहलोत उतरे मैदान में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:04 PM IST

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि अगले हफ्ते चुनाव आयोग इसके तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस घोषणा से पहले ही सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुईं दिख रही हैं। बीजेपी की ओर से खुद पीएम मोदी और अमित शाह ने मोर्चा संभाल रखा है।

Image

एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

Photo : Twitter

Gujarat Election: गुजरात में रविवार को देश के तीन मुख्यमंत्री चुनावी प्रचार में जुटे नजर आएंगे। आम आदमी की तरफ से जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मैदान में होंगे।

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल और मान संयुक्त रूप से भावनगर के पालिताना शहर और राजकोट जिले के धोराजी में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। आप के दोनों नेता शुक्रवार से भाजपा शासित गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता गहलोत भी रविवार को गुजरात में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

गहलोत पहले बनासकांठा के वीरमपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा और अरावली जिले के भिलोदा में रैलियों को संबोधित करेंगे। इस रैली से पहले ही शनिवार को गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोल दिया। अशोक गहलोत ने दावा किया कि भाजपा को चुनावी बांड के माध्यम से किए गए कुल दान का 95 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है, क्योंकि दानकर्ता अन्य दलों को डर के कारण धन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर कॉरपोरेट्स को "धमकी" देने का भी आरोप लगाया, जो कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देना चाहते हैं। गहलोत ने आप और केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने खिलाफ किसी भी नकारात्मक खबर को दबाने के लिए पैसा खर्च करते हैं।

वहीं मिला जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग इस सप्ताह गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ गुजरात के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी। जिसके लिए उसे आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।

एजेंसी इनुपट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article