देश

गुजरात ATS ने अल-कायदा की महिला आतंकी को बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन के मिले सबूत

Sama Parveen: गुजरात ATS को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बुधवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।

Image

अल-कायदा की महिला आतंकी गिरफ्तार (ANI)

Photo : ANI

Gujarat ATS: गुजरात गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बुधवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। शमा परवीन की गिरफ्तारी पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए चार एक्यूआईएस आतंकियों से मिले सुरागों के आधार पर की गई है।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इस कार्रवाई को लेकर बयान जारी किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस ने ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसके लिए गुजरात एटीएस की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने बताया कि शमा परवीन विशेष रूप से हाईली रेडिकलाइज्ड (काफी उग्र विचारधारा वाली) है और पाकिस्तान स्थित आतंकियों से उसके प्रत्यक्ष संपर्क भी सामने आए हैं।

Harsh Sanghvi

Harsh Sanghvi

ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर कर रहे थे काम

हर्ष संघवी ने बताया कि शमा परवीन पांच विभिन्न ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी और पाकिस्तान के निर्देशों पर भारत में आतंकी नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वह अलग-अलग डिजिटल डिवाइसेज का इस्तेमाल कर रही थी, जिनसे कई अहम सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात एटीएस की सक्रिय और प्रोएक्टिव पुलिसिंग के चलते हम खतरनाक आतंकी संगठन की भारत में पैठ जमाने की साजिश को विफल करने में सफल हुए हैं।

गृह राज्य मंत्री ने दोहराया कि राज्य और केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही हैं, और हर उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो देश की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश करेगा। इससे पहले, गुजरात एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। उन्हीं सुरागों के आधार पर बेंगलुरु में छापा मारकर शमा परवीन को गिरफ्तार किया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!