देश

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए गाइडलाइन जारी, पद पर रहते हुए नेता किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में नहीं कर सकते प्रचार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 03:47 PM IST

Congress President Elections 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को गाइडलाइन जारी कर दिया गया। गाइडलाइन में चुनाव को निष्पक्ष कराने की बात कही गई है। कोई भी उम्मीदवार पार्टी का अधिकृत या गांधी परिवार का उम्मीदवार नहीं है। पद पर रहते हुए नेता किसी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकते।

Image

17 अक्टूबर को होना है कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में हैं मल्लिकार्जुन खड़े और शशि थरूर
  • इस पद के लिए आगामी 17 अक्टूबर को होगा मतदान, नतीजे 19 को
  • इस चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गाइडलाइंस जारी कर दी है

रंजीता झा : कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अब तय है। 17 अक्टूबर को मत डाला जाएगा और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी सभी राज्यों में वोट डालने का प्रबंध कर रही है। सभी राज्यों में बैलट बॉक्स और बैलट भेजा जाएगा। यात्रा में शामिल मेंबर पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को गाइडलाइन जारी कर दिया गया। गाइडलाइन में चुनाव को निष्पक्ष कराने की बात कही गई है। कोई भी उम्मीदवार पार्टी का अधिकृत या गांधी परिवार का उम्मीदवार नहीं है। गाइडलाइन के मुताबिक..

  • सभी राज्यों के प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर को उनके ही संबंधित राज्य में पोलिंग ऑफिसर बनाया गया है। PRO का काम बूथ मैनेजमेंट और निष्पक्ष चुनाव कराना है।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अपने निजी कैपेसिटी में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए पीसीसी डेलीगेट इन दोनो में से किसी उम्मीदवार को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।
  • कांग्रेस का केंद्रीय और प्रांतीय को पदाधिकारी, प्रवक्ता किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में या विरोध में चुनाव प्रचार नहीं करेगा। अगर कोई किसी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करना चाहता है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
  • सभी प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवारों के उनके राज्य में प्रचार के लिए आने पर शिष्टाचार स्वागत करेंगे।
  • प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवारों को उनके राज्य में आने पर प्रदेश मुख्यालय में सिर्फ लॉजिस्टिक मदद कर सकते हैं। डेलीगेट के साथ मीटिंग या कैंपेन का काम उम्मीदवार के प्रस्तावक करेंगे।
  • चुनाव के दौरान कोई उम्मीदवार वोटरों को लाने ले जाने के लिए गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करेगा। न ही कोई ऐसी पंपलेट बांटेगा जो अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। ऐसे करने पर उम्मीदवारी तो रद्द होगी ही उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक करवाई भी की जाएगी।
  • इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए की किसी उम्मीदवार के प्रति कोई गलत कैंपेन न किया जाए। जिस से पार्टी की छवि को नुकसान हो। चुनावी प्रक्रिया की मर्यादा को सभी को ध्यान में रखना है।
कांग्रेस के इलेक्शन अथॉरिटी ने गाइडलाइन जारी कर यह साफ संकेत दे दिया है कि भले ही उम्मीदवार दो ही हो लेकिन चुनाव-प्रचार से लेकर मतदान तक किसी भी प्रकार की धांधली, गलत कैंपेन, प्रलोभन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए कोई भी नेता या पदाधिकारी पद पर रहते हुए किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं कर सकता। कांग्रेस पार्टी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और पारदर्शी दिखाया जाए।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती