देश

राजा रघुवंशी हत्याकांड के मास्टरमाइंड राज कुशवाह की दादी की मौत, मरने से पहले कह गईं ये बात

Raj Kushwaha: राजा रघुवंशी नामक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की बुजुर्ग दादी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राज कुशवाहा की बुजुर्ग दादी रामलली ने कहा था कि राज का कभी किसी से संबंध नहीं रहा। सोनम ने अपने पति की हत्या करवा दी और राज को इसमें घसीट रही है।

Image

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की बुजुर्ग दादी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Photo : Twitter

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी नामक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की बुजुर्ग दादी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राज की दादी रामलली (74) की फतेहपुर जिले के गाजीपुर के रामपुर गांव में अपने घर पर मौत हो गई। उनके पति दरबारी सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या में मुख्य आरोपी के तौर पर राज का नाम सामने आने के बाद से ही रामलली अपने पोते का बचाव कर रही थी। सिंह ने बताया कि रामलली का दावा था कि राज निर्दोष है और उसे राजा रघुवंशी हत्याकांड में फंसाया गया है। राज का नाम सोनम के प्रेमी के तौर पर सामने आया था। सिंह ने कहा कि हमें पता चला कि राज का इंदौर की सोनम रघुवंशी के साथ प्रेम संबंध था। सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हुई थी, जिसकी उसने कथित तौर पर राज और अन्य लोगों की मदद से हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह पहले रामलली मीडिया के सामने आईं थी और अपने पोते को निर्दोष बताते हुए उसका बचाव किया था।

2 जून को मिला था राजा का शव

रामलली ने कहा था कि राज का कभी किसी से संबंध नहीं रहा। सोनम ने अपने पति की हत्या करवा दी और राज को इसमें घसीट रही है। राजा रघुवंशी हत्याकांड पर जवाब देते हुए रामलली ने कहा था कि वे बहुत बड़े ताकतवर लोग हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। राज इंदौर के गोविंद नगर खर्चा क्षेत्र में रहने वाली सोनम के परिवार के फर्नीचर शीट कारखाने में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था। पिछली 11 मई को इंदौर में शादी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे। वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद गायब हो गए थे जहां से दो जून को राजा का शव मिला था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article