देश

पानी पूरी को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है गूगल डूडल, यूजर्स को दिया मजेदार टास्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 07:33 AM IST

Pani Puri Google Doodle News: पानी पूरी के प्रति भारतीयों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। डूडल के जरिए गूगल इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट भी कर रहा है। इसके साथ ही एक गेम भी यूजर्स के लिए है जिसमें पानी पूरी बनाने वाले को मदद करने के लिए कहा है।

Image

खास अंदाज में पानी पूरी को सेलिब्रेट कर रहा है गूगल डूडल

Pani Puri Google Doodle News: पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत में पानी पूरी(Pani Puri Google Doodle) के लिए दीवानगी आप हर शाम बाजारों में देख सकते हैं। पानी पूरी के स्टॉल पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं। गूगल भी खास अंदाज में इस स्ट्रीट फूड को मना रहा है। डूडल के जरिए एक गेम भी गूगल ने लाया है जिसमें यूजर को स्ट्रीट वेंडर यानी पानी पूरी बनाने वाले की मदद के लिए कहा है। इसमें पानी पूरी(Pani puri Google) से संबंधित सभी स्टफ हैं। इस खास गेम में पानी पूरी अलग अलग फ्लेवर्स में हैं और कस्टमर की स्वाद और डिमांड के मुताबिक पानी पूरी बनाने वाले को मदद करने का टॉस्क दिया है। वर्ष 2015 में 12 जुलाई के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में 51 अलग अलग किस्म की पानी पूरी(Pani Puri Doodle) अपने कस्टमर को उपलब्ध करा एक रेस्टोरेंट ने गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाया था। गूगल ने डूडल के जरिए पानी पुरी को साउथ एशियन स्ट्रीट फूड बताया है, जिसमें कुरकुरे शेल में आलू, मटर, मसालों और तरह तरह से सुगंधित पानी का जिक्र किया है।

क्या है पानी पुरी का इतिहास

किंवदंती के अनुसार, पानी पूरी का आविष्कार सबसे पहले महाभारत काल में द्रौपदी ने किया था। कहानी यह है कि जब द्रौपदी पांडवों की पत्नी बनी सभी पांचों भाई सीमित संसाधनों के साथ निर्वासन में रह रहे थे। द्रौपदी की सास कुंती ने उन्हें कुछ बची हुई आलू की सब्जी और गेहूं के आटे का उपयोग करके कुछ ऐसा बनाने के लिए कहा जो सभी पांच पुरुषों की भूख को संतुष्ट कर सके। द्रौपदी ने जो व्यंजन बनाया वह एक छोटे आकार की पानी पूरी थी जिसने पांडवों की भूख को संतुष्ट करने में मदद की। लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में कई विविधताएं हैं और इसे देश भर में विभिन्न नामों से जाना जाता है। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में, पानी पुरी एक 'आकार के स्ट्रीट फूड' का प्रतीक है, जो आमतौर पर उबले हुए चने, सफेद मटर के मिश्रण और मसालेदार पानी के साथ अंकुरित अनाज में डुबोया जाता है।पंजाब, जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में, गोल गप्पा का मतलब आलू और चिपिया से भरा एक छोटा स्ट्रीट फूड है, जिसे जलजीरा-स्वाद वाले पानी के साथ मिलाया जाता है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में, स्ट्रीट फूड को पुचका या फुचका कहा जाता है, जिसमें मुख्य सामग्री के रूप में इमली का गूदा होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article