देश

Goods Train Fire: तमिलनाडु में डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण, कई ट्रेनें कैंसिल

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास रविवार सुबह मालगाड़ी में आग लग गई। यह ट्रेन डीजल के टैंकर लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक डिब्बे में आग लग गई और धीरे-धीरे अन्य डिब्बों में फैल गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना के कारण एहतियातन लोकल ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। इसके साथ ही, आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, पांच का मार्ग बदला गया है और आठ ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोक दिया गया है।

Image

मालगाड़ी में लगी आग (PC - ANI)

Goods Train Fire in Tamil Nadu: तमिलनाडु में तिरुवल्लूर के नजदीक डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग पहले मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी और फिर तेज से दूसरे डिब्बों में फैल गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है तथा रेल सेवाओं के लिए 'ओवरहेड' विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है।

लोकल ट्रेन सेवाएं अस्थाई रूप से कैंसिल

दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा, "एहतियाती उपाय के तौर पर लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और पांच अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं तथा आठ ट्रेनों को उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article