Goa Night Club Cylinder Blast: 'एक ही Entry और Exit, फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं; मृतकों में कई विदेशी टूरिस्ट भी शामिल
- Reported by: अतुल सिंहEdited by: Piyush Kumar
- Updated Dec 7, 2025, 09:14 AM IST
Goa Night Club Cylinder Blast: गोवा पुलिस ने बताया कि मरनेवालों में कुछ विदेशी टूरिस्ट भी हैं। अभी तक 14 होटल स्टाफ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि ज़्यादातर शव किचन में मिले हैं। सभी शव नाइट क्लब से बाहर निकाल लिया गया है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे लगी आग।क्लब में Exit और entry एक ही था। शुरुआती जांच में पता चला कि क्लब में fire safety norms follow नही किये गए थे।
गोवा सिलेंडर ब्लास्ट में 25 लोगों की मौत। (फोटो सोर्स: ANI)
उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और ‘‘तीन से चार पर्यटक’’ भी शामिल हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे सांवत ने संवाददाताओं को बताया कि 23 लोगों में से तीन की मौत जलने जबकि अन्य की मौत दम घुटने से हुई।
क्लब में थे एक ही Entry और Exit के दरवाजे
इस घटना पर जानकारी देते हुए गोवा पुलिस ने बताया कि मरनेवालों में कुछ विदेशी टूरिस्ट भी हैं। अभी तक 14 होटल स्टाफ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि ज़्यादातर शव किचन में मिले हैं। सभी शव नाइट क्लब से बाहर निकाल लिया गया है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे लगी आग।क्लब में Exit और entry एक ही था। शुरुआती जांच में पता चला कि क्लब में fire safety norms follow नही किये गए थे।
सीएम सावंत ने क्या-क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी। राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में यह नाइट क्लब स्थित है। सावंत ने कहा, ‘‘हम क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन की अनदेखी की।’’ सावंत ने कहा, ‘‘तटीय राज्य में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना ऐसे समय में हुई है जब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।’’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग सिलेंडर फटने के कारण लगी।
भी क्लब का अग्नि सुरक्षा ऑडिट: माइकल लोबो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने कहा, ‘‘परिसर से सभी 23 शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें बम्बोलिम में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।’’ लोबो ने संवाददाताओं को बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में लगी रहीं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी क्लब का अग्नि सुरक्षा ऑडिट करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। विधायक ने कहा कि कलंगुटे पंचायत सोमवार को सभी नाइट क्लब को नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा अनुमतियां दिखाने करने के लिए कहेगी। उन्होंने कहा कि जिन क्लब के पास आवश्यक अनुमतियां नहीं हैं, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।