देश

भारत-पाक सीमा के करीब खेत से ग्लॉक पिस्तौल दो मैगजीन बरामद, कल मिले थे रॉकेट के गोले, पंजाब में ये क्या हो रहा?

सीमा सुरक्षा बल की खुफिया शाखा की विश्वसनीय जानकारी और बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

Image

पंजाब में हथियार बरामद

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खेत से एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया और फिरोजपुर के कामलेवाला गांव से सटे एक खेत से एक ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन और 35 ग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल, मैगजीन और नशीले पदार्थ पीले रंग की टेप की मदद से चिपकाए गए थे ।

बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई

अधिकारी ने कहा, सीमा सुरक्षा बल की खुफिया शाखा की विश्वसनीय जानकारी और बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

पंजाब में ये क्या हो रहा?पंजाब में कई तरह के हथियारों की बरामदगी का सिलसिला जारी है। मंगलवार 10 फरवरी को पंजाब के पटियाला जिले में एक कूड़े के ढेर से सात रॉकेट गोले पाए गए थे। पंजाब पुलिस के उप महानिरीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि गोले में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि रॉकेट के गोले पटियाला में कूड़े के ढेर से मिले थे। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह ने कहा, हमें एक राहगीर से जानकारी मिली कि छह से सात रॉकेट गोले पाए गए। मौके पर बम निरोधक दस्ते और तोड़फोड़ रोधी टीमों को भीर बुलाया गया था। शुरुआती जांच के दौरान, गोले में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एसएसपी ने कहा कि ऐसा लगता है कि ये गोले किसी कबाड़ी वाले ने यहां फेंके थे।

सेना के अधिकारी भी करेंगे जांच

हालांकि, पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि वे इस मामले में सेना के अधिकारियों को भी शामिल करेंगे। सेना के विशेषज्ञ जांच करेंगे कि ये गोले कितने पुराने थे और यहां तक कैसे पहुंचे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article