देश

आज नहीं हो पाएगी '10-मिनट' में डिलीवरी? साल के आखिर दिन हड़ताल पर क्यों गए Gig Workers

नए साल के जश्न से ठीक पहले देशभर में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 31 दिसंबर को फूड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जुड़े गिग वर्कर्स की प्रस्तावित देशभर में हड़ताल के चलते ग्राहकों को ऑर्डर में देरी, कैंसिलेशन और बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस हड़ताल से कैसा असर पड़ सकता है और इसका कारण क्या है।

Image

हड़ताल से लग सकता है ग्राहक और दुकानों, दोनों को झटका

Photo : Times Now Digital

Delivery Partners' Strike: नए साल के जश्न से ठीक पहले देशभर में गिग वर्कर्स की हड़ताल उपभोक्ताओं और ई-कॉमर्स कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 31 दिसंबर, यानी नए साल से ठीक पहले का यह दिन जो आमतौर पर ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी का सबसे बिजी दिन माना जाता है, उसी दिन Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto, Amazon और Flipkart से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स के काम से दूरी बनाने की संभावना बनती दिख रही है। इससे न्यू ईयर ईव पर लोगों की पार्टी प्लानिंग और कंपनियों के साल के आखिरी कारोबार पर असर पड़ सकता है।

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं गिग वर्कर्स

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने किया है। कई राज्यों के क्षेत्रीय संगठनों ने भी इसका समर्थन किया है। यूनियनों का कहना है कि डिलीवरी पार्टनर्स पर ज्यादा समय तक काम करने का दबाव है, लेकिन कमाई घटती जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा, बीमा, सम्मानजनक व्यवहार और रोजगार की स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

बड़े शहरों में दिख सकता है असर

अगर बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स ऐप्स से लॉगआउट रहते हैं, तो ग्राहकों को ऑर्डर कैंसिलेशन और लंबा इंतजार झेलना पड़ सकता है। पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, हैदराबाद, कोलकाता जैसे महानगरों के साथ-साथ कई टियर-2 शहरों में भी फूड, ग्रॉसरी और लास्ट-मिनट शॉपिंग प्रभावित होने की आशंका है।

ग्राहकों के लिए क्या है सलाह

डिलीवरी प्लेटफॉर्म न्यू ईयर से पहले ऑफर्स चला रहे हैं, लेकिन हड़ताल की स्थिति में डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में जरूरी सामान पहले से खरीदने की कोशिश करें या जरूरत पड़ने पर नजदीकी दुकानों का रुख करें। इसके अलावा न्यू ईयर ईव पर सर्ज प्राइसिंग लागू होने और सामान्य से कहीं ज्यादा डिलीवरी समय लगने की भी संभावना है, इसलिए इमरजेंसी जरूरतों के लिए क्विक कॉमर्स ऐप्स पर पूरी तरह निर्भर रहना आज कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम

अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में उठाया कदम

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल