देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर भारत के कड़े एतराज के बाद जर्मनी का 'यू-टर्न'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 28, 2024, 04:16 PM IST

Germany Comment on Kejriwal Arrest: मोदी सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद जर्मनी का रुख नरम नजर आ रहा है गौर हो कि जर्मनी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी।

Image

भारत के प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • अरविंद केजरीवाल को ED ने कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था
  • जर्मनी का रुख मोदी सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अब नरम हो गया है
  • जर्मनी ने कहा भारत और जर्मनी निकट सहयोग और विश्वास के माहौल में एक साथ रहने में रुचि रखते हैं

Germany Comment on Kejriwal Arrest: दिल्ली आबकारी मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में अमेरिका और जर्मनी ने टिप्पणी की जिसे लेकर भारत सरकार ने आपत्ति जताई, वहीं भारत द्वारा जर्मन डिप्लोमैट को तलब करने और केजरीवाल की गिरफ्तारी से संबंधित पूछे गए सवाल पर बुधवार को जर्मन विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

जर्मन विदेश मंत्रालय ने अपने पहले के बयान से उलट कहा है कि भारत का संविधान बुनियादी मानवाधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देता है

ध्यान रहे है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय की ओर से की गई टिप्पणी पर भारत ने कड़ा एतराज जताया था, भारत ने कहा था कि हम ऐसी टिप्पणियों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं।

'भारत और जर्मनी निकट सहयोग और विश्वास के माहौल में एक साथ रहने में रुचि रखते हैं'

जर्मनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि भारत और जर्मनी निकट सहयोग और विश्वास के माहौल में एक साथ रहने में बहुत रुचि रखते हैं गौर हो कि भारत द्वारा जर्मन डिप्लोमैट को तलब करने और केजरीवाल की गिरफ्तारी से संबंधित पूछे गए सवाल पर जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई गोपनीय बातचीत पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करूंगा और दोनों देश एक दूसरे के सहयोग को और मजबूत बनाने के पक्षधर हैं।

केजरीवाल की गिरफ़्तारी को अपना घरेलू मामला बताया

पहले जर्मनी और फिर अमेरिका ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर टिप्पणी की, इसके बाद भारत ने दोनों देशों के राजनयिकों को तलब कर आपत्ति दर्ज कराई और केजरीवाल की गिरफ़्तारी को अपना घरेलू मामला बताया।

केजरीवाल को ED ने कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पिछले सप्ताह ED ने कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद मौजूदा सीएम की गिरफ्तारी पर अमेरिका और जर्मनी ने चिंता जताते हुए बयान जारी किए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें